6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी इंजन-चेसिस नम्बर व आरसी तैयार कर वाहन बेचने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

अलवर. अरावली विहार थाना पुलिस ने फर्जी इंजन/चेसिस नम्बर गोदकर और आरसी तैयार कर चोरी के वाहन बेचने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 21, 2020

फर्जी इंजन-चेसिस नम्बर व आरसी तैयार कर वाहन बेचने वाले तीन शातिर गिरफ्तार

फर्जी इंजन-चेसिस नम्बर व आरसी तैयार कर वाहन बेचने वाले तीन शातिर गिरफ्तार


अलवर. अरावली विहार थाना पुलिस ने फर्जी इंजन/चेसिस नम्बर गोदकर और आरसी तैयार कर चोरी के वाहन बेचने वाले गिरोह के तीन शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से फर्जी नम्बर प्लेट लगी मोटरसाइकिल, फर्जी आरसी व फर्जी आरसी तैयार करने वाले उपकरण लैपटॉप, रंगीन प्रिंटर व अन्य सामग्री बरामद की है। पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ कर रही है।
जिला पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख ने बताया कि 19 जून की रात्रि को डीएसटी को सूचना मिली कि मेगा हाइवे पर सैयद बाबा की मजार के पास एक व्यक्ति बाइक पर फर्जी नम्बर प्लेट लगाकर बेचने के लिए किसी का इंतजार कर रहा है। इत्तिला पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को देख बाइक लेकर खड़े युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे दबोच लिया। जिसने अपना नाम-पता जाहिद खां पुत्र शहीद खां निवासी जुरहेड़ी थाना जुरहरा जिला भरतपुर बताया। उसकी ओर से पेश की गई आरसी को चैक किया तो आरसी और इंजन/चेसिस नम्बर में विरोधाभास पाया गया। सख्ती से पूछताछ करने पर युवक ने बाइक चोरी की होना बताया। उसने अपने साथी मकबूल उर्फ मक्कू पुत्र साहब खां निवासी दोंगड़ी का बास थाना गोविंदगढ़ से फर्जी आरसी तैयार करवाना बताया। पुलिस ने मकबूल को अपनी रिश्तेदारी तूलेड़ा से गिरफ्तार किया। पुलिस पूछताछ में मकबूल ने बाइक पर फर्जी इंजन/चेसिस नम्बर रविंद्र कुमार पुत्र फूलचंद खाती निवासी सैशन थाना जुरहरा जिला भरतपुर से गुदवाकर स्वयं द्वारा लैपटॉप व रंगीन प्रिंटर से फर्जी आरसी तैयार करना बताया। इस पर पुलिस ने तीनों आरोपी जाहिद खां, मकबूल उर्फ मक्कू और रङ्क्षवद्र कुमार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने फर्जी नम्बर प्लेट लगी एक मोटरसाइकिल, लैपटॉप व रंगीन प्रिंटर सहित फर्जी आरसी बनाने के कार्ड व फर्जी इंजन/चेसिस नम्बर गोदने के औजार आदि बरामद किए हैं। गिरोह के अन्य सदस्यों की गहनता से तलाश जारी है।