6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की सख्ती के बाद भी नियम तोडऩे से बाज नहीं आ रहे लोग

बाजारों में लोग अब भी बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के घूम रहे

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 29, 2020

पुलिस की सख्ती के बाद भी नियम तोडऩे से बाज नहीं आ रहे लोग

पुलिस की सख्ती के बाद भी नियम तोडऩे से बाज नहीं आ रहे लोग

अलवर. कोरोना वायरस के संक्रमण की रोकथाम के लिए पुलिस प्रशासन पूरी मुस्तैदी से जुटा हुआ है। कोविड-19 की गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्ती भी की जा रही है, लेकिन बावजूद भी लापरवाह लोग नियम तोडऩ़े से बाज नहीं आ रहे हैं।

लॉक डाउन खुलने के बाद से अलवर जिले में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। जिसको देखते हुए जिला प्रशासन और पुलिस फिर से अलर्ट हो गए हैं। बाजारों के खुलने और बंद होने का समय निर्धारित दिया गया है। शनिवार और रविवार को शहर के सभी बाजारों को बंद रखा गया। अब आगामी सप्ताह से सोमवार को बाजार बंद रहेंगे। इसके अलावा शहर में बिना मास्क के घूमने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ पुलिस भी सख्ती से कार्रवाई कर रही है। अलवर जिला पुलिस पिछले एक सप्ताह में बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं करने वाले करीब 1200 लोगों का चालान काट जुर्माना वसूल चुकी है। वहीं, भिवाड़ी जिला पुलिस 10 जुलाई से लेकर अब तक करीब 6400 लोगों के खिलाफ कोविड-19 की गाइडलाइन के उल्लंघन की कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूल चुकी है। पुलिस प्रशासन की इतनी सख्ती और जागरुकता के बाद भी लोग लापरवाह बने हुए हैं और घरों से बाहर बेवजह घूम रहे है तथा न मास्क लगा रहे हैं और न ही सोशल डिस्टेंसिंग की पालना कर रहे हैं। लोगों की इस लापरवाही के कारण जिले में संक्रमण का खतरा लगातार तेजी से बढ़ रहा है।
कंट्रोल रूम पर भी कर सकते हैं शिकायत

कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन नहीं करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के लिए जिला प्रशासन की ओर से कंट्रोल रूम भी स्थापित किया गया है। जिस पर कोई भी व्यक्ति सूचना दे सकता है। ताकि कोरोना पॉजिटिव मरीज, उनके परिजन या फिर होम क्वॉरंटीन में होने के बावजूद घरों से बाहर घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके।
सात दिन में 1200 से ज्यादा कार्रवाई

कोविड-19 की गाइडलाइन की जिले में पालना कराने के लिए पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। बाजारों में बिना मास्क घूमने वालों और सोशल डिस्टेंसिंग की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है। जिसके तहत जिले में पिछले सात दिन में 1200 ज्यादा कार्रवाई की गई हैं।
- तेजस्विनी गौतम, पुलिस अधीक्षक, अलवर।

सख्ती से कार्रवाई कर रहे
राजस्थान महामारी अध्यादेश-2020 के तहत नियमों की पालना नहीं करने वालों के खिलाफ भिवाड़ी जिला पुलिस सख्ती से कार्रवाई कर रही है। पिछले 18 दिन में 6400 से ज्यादा लोगों पर कार्रवाई कर जुर्माना वसूला गया है।

- राममूर्ति जोशी, पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी।