जिला कलक्टर की ओर से जारी आदेश में वाणिज्यिक संस्थान, दुकानें, बाजार व अन्य सभी प्रतिबंधों व इस दौरान दी जाने वाली रियायतों का खुलासा किया गया है, लेकिन शहर कोतवाली थाना क्षेत्र स्थित केन्द्रीय बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन पर लोगों के आने-जाने को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं की गई है। वहीं लॉक डाउन क्षेत्र में शराब की दुकानें खुलने या बंद रहने को लेकर भी स्पष्ट नहीं किया गया है। इस कारण लोगों में रेलवे स्टेशन, बस स्टैण्ड पर आने-जाने को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी है। लॉक डाउन में प्रशासन ने वाणिज्यिक प्रतिष्ठान, दुकानें नहीं खोलने के आदेश दिए हैं, लेकिन इस दौरान शराब दुकानें बंद रहेगी या नहीं, इस बारे में अलग से आदेश नहीं दिए गए हैं। पिछले दिनों अलवर शहर में बाजार बंद करने के निर्णय के तहत पूरा बाजार बंद रहा था, लेकिन शराब की दुकानें खुली रही थी। शराब की दुकानें खुलने का कारण राज्य सरकार की ओर से इस सम्बन्ध में अलग से आदेश जारी नहीं होना बताया गया था।