6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आज से शुरू होगी पुलिस की ई-सुनवाई

अलवर. जिला पुलिस की ओर से बुधवार से फरियादियों के लिए ई-सुनवाई शुरू की जा रही है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Aug 12, 2020

आज से शुरू होगी पुलिस की ई-सुनवाई

आज से शुरू होगी पुलिस की ई-सुनवाई

अलवर. जिला पुलिस की ओर से बुधवार से फरियादियों के लिए ई-सुनवाई शुरू की जा रही है। पहले दिन ई-सुनवाई में जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम दस फरियादियों की सुनवाई करेंगी। जिसमें अलवर जिले के अलावा अन्य राज्यों तथा एक दुबई से भी परिवादी होंगे। फरियादियों को ई-सुनवाई के लिए लिंक भेज दिया गया है। जिनकी दोपहर 12 से 1 बजे तक सुनवाई की जाएगी।
पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कोविड-19 महामारी को लेकर लागू लॉक डाउन क्षेत्र (कोतवाली थाना क्षेत्र) निवासी, जिले में अन्य स्थानों पर होम आइसोलेशन व संस्थागत क्वॉरंटीन किए गए कोरोना संक्रमित मरीज तथा अन्य प्रदेश व विदेश में रह रहे व्यक्ति जिनकी अलवर पुलिस से संबंधित सुनवाई आवश्यक हो। जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा-निर्देशों के चलते व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होने में अक्षम हो। ऐसे व्यक्तियों की समस्याओं की सुनवाई के लिए ‘ई-सुनवाई’ की व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि ई-सुनवाई व्यवस्था के तहत उक्त व्यक्ति अपनी समस्या के सम्बन्ध में अपना नाम, पता व उम्र के साथ मोबाइल नम्बर 9530418323 पर वाट्सअप के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। इसके बाद उन्हें जिला पुलिस टीम की ओर से ई-सुनवाई से जुडऩे की तारीख व समय इत्यादि से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी। उक्त व्यक्ति निर्धारित समय पर निर्देशित समक्ष सॉफ्टवेयर में लॉगिन होकर वीडिओ कॉफ्रेंस के माध्यम से किसी भी प्रकार की पुलिस सम्बन्धित समस्या से अवगत करा सकते हैं।