
स्वतंत्रता दिवस पर होंगे पुख्ता इंतजाम, 500 पुलिस कर्मी रहेंगे तैनात
अलवर. स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस प्रशासन की ओर से जिले में पुख्ता सुरक्षा इंतजाम रहेंगे। मुख्य आयोजन स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम समेत शहर और जिले में करीब 500 पुलिसकर्मी सुरक्षा इंतजामों में तैनात रहेंगे।
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को जिले में व्यापक पुलिस प्रबंध किए गए हैं। मुख्य आयोजन स्थल इंदिरा गांधी स्टेडियम को पुलिस ने अपने कब्जे में लेते हुए वहां पुलिस गार्ड तैनात कर दी गई है। करीब 500 पुलिसकर्मियों को स्वतंत्रता दिवस इंतजाम ड्यूटी में लगाया गया है। आयोजन के दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम में पर्याप्त पुलिस जाप्ता तैनात रहेगा। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में कई जगह पुलिस की फिक्स पिकेट्स लगाई जाएगी। पुलिस की मोबाइल पार्टी और क्यूआरटी शहर में गश्त करती रहेंगी। सुरक्षा इंतजामों के मद्देनजर होटल-ढाबों और धर्मशालाओं की चैकिंग कराई जा रही है। इसके अलावा जिले के ग्रामीण इलाकों में भी पुलिस के पुख्ता इंतजाम रहेंगे।
स्टेडियम आगे से नहीं निकल सकेंगे
स्वतंत्रता दिवस के आयोजन के दौरान इंदिरा गांधी स्टेडियम के आगे से चौपहिया और भारी वाहनों के गुजरने पर रोक रहेगी। इन वाहनों को भवानीतोप चौराहा से डायवर्ट कर कालीमोरी की तरफ तथा एसएमडी चौराहा से राजर्षि कॉलेज सर्किल और ज्योतिबा फुले सर्किल की तरफ से डायवर्ट किया जाएगा।
आमजन नहीं हो सकेंगे शामिल
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि कोरोना वायरस के संक्रमण को देखते हुए इस बार इंदिरा गांधी स्टेडियम में होने वाले स्वतंत्रता दिवस के मुख्य आयोजन में केवल आमंत्रित अतिथि ही आ सकेंगे। आमजन इस आयोजन में शामिल नहीं हो सकेंगे। साथ ही इस बार पीटी-परेड के लिए पुलिस की प्लाटून ही रहेगी। बच्चों को पीटी-परेड के लिए शामिल नहीं किया गया है।
आमजन से अपील
जिला पुलिस अधीक्षक तेजस्विनी गौतम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर सुरक्षा की दृष्टि से समस्त जन साधारण से अपील की जाती है कि किसी भी सार्वजनिक स्थान, सडक़, बस स्टैण्ड, रेलवे स्टेशन, पार्क अथवा सिनेमा हॉल इत्यादि में अगर कोई संदिग्ध व्यक्ति या लावारिस वस्तु दिखाई दे। जैसे कि रेडियो, पाकेट, ट्रांजिस्टर, टेपरिकॉर्ड, ब्रीफकेस व थैला आदि मिले या दिखाई दे तो उस वस्तु को न छुएं और न किसी प्रकार की छेड़छाड़ करें। यह वस्तु बम भी हो सकती है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 100, 0144-2338200 व 8764874042 या फिर नजदीकी पुलिस स्टेशन को दें।
भिवाड़ी पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई
भिवाड़ी. स्वाधीनता दिवस को लेकर हरियाणा सीमा पर स्थित राष्ट्रीय राजधानी परियोजना क्षेत्र की प्रमुख उद्योग नगरी भिवाड़ी में पुलिस ने सतर्कता बढ़ाई है। इसको लेकर यहां के हरियाणा के गुरुग्राम, धारूहेड़ा व मेवात के तावडू आदि क्षेत्रों को जाने वाले रास्तों के नाकों पर पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं गश्त लगाकर क्षेत्र में संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस कप्तान राममूर्ति जोशी के निर्देशन, एएसपी अरुण मच्या के मार्गदर्शन एवं डीएसपी हरिराम कुमावत के नेतृत्व में यहां घोषित कंटेनमेंट जोन के कारण पहले से ही पुलिस सक्रिय थी, अब 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के चलते और सतर्क कर दिया गया है। वहीं भिवाड़ी पुलिस जिले के बहरोड़ स्थित नाकों पर भी पुलिस बल की तैनाती की गई है। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की जा रही है।
Published on:
15 Aug 2020 01:09 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
