6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों की राह आसान, कालीमोरी पर बनेगा अंडरब्रिज

शहर की दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों की राह कालीमोरी पर रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण होने से आसान होगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही अंडर ब्रिज निर्माण कार्य की निविदा निविदा लगाई जाएगी, जिसका निर्माण कार्य आगामी 9 महीने से पहले ही पूरा होने की उम्मीद है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Nov 11, 2021

दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों की राह आसान, कालीमोरी पर बनेगा अंडरब्रिज

दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों की राह आसान, कालीमोरी पर बनेगा अंडरब्रिज

अलवर. शहर की दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों की राह कालीमोरी पर रेलवे अंडर ब्रिज का निर्माण होने से आसान होगी। सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से जल्द ही अंडर ब्रिज निर्माण कार्य की निविदा निविदा लगाई जाएगी, जिसका निर्माण कार्य आगामी 9 महीने से पहले ही पूरा होने की उम्मीद है। अंडर ब्रिज निर्माण की ड्राइंग को रेलवे की ओर से स्वीकृत किया जा चुका है। अंडर ब्रिज निर्माण पर करीब 3 करोड़ रुपए खर्च होंगे। कालीमोरी अंडरब्रिज होने से दर्जनों कॉलोनी के लोग सीधे ही जा सकेंगे।

शहर में कालीमोरी रेलवे फाटक बंद होने के बाद से दर्जनों कॉलोनी के रोजाना आने-जाने वाले हजारों की संख्या में लोगों को लंबा चक्कर लगाकर आना- जाना पड़ता था। कालीमोरी से आसपास बसी कॉलोनियों के लिए सीधा रास्ता नहीं होने से लोग रेलवे पटरी पार कर आने- जाने को मजबूर थे। पटरी पार करते समय पूर्व में कई बार टै्रन से हादसे भी हो चुके हैं। कालीमोरी फाटक बंद होने से पिछले तीन साल से ज्यादा समय से लोगों की परेशानी बढ़ गई थी।

पत्रिका ने उठाई थी अंडरब्रिज की आवाज

कालीमोरी रेलवे फाटक बंद होने से लोगों को होने वाली परेशानी तथा शहर से दर्जनों कॉलोनियों में आने- जाने के लिए दो से तीन किलोमीटर का अतिरिक्त चक्कर लगाने की मजबूरी को समाचार अभियान के माध्यम से पुरजोर तरीके से उठाया था। पत्रिका की ओर से लोगों की परेशानी को उजागर करने पर करीब तीन साल पहले यहां राज्य सरकार ने अंडरब्रिज स्वीकृत भी कर दिया था, लेकिन रेलवे की ओर से अंडर ब्रिज निर्माण की ड्राइंग पर आपत्ति जताने से यह कार्य अटक गया। बाद में सार्वजनिक निर्माण विभाग ने प्रयास कर निर्माण की ड्राइंग को स्वीकृति दिलाई। इसके बाद ही दर्जनों कॉलोनियों के हजारों लोगों की राह आसान हो पाई।

कुछ ही दिनों में लगेगी निविदा

कालीमोरी पर अंडर ब्रिज निर्माण के लिए आगामी चार-पांच दिन में ही नए सिरे निविदा लगाई जाएगी। हालांकि सार्वजनिक निर्माण विभाग की ओर से कुछ दिन पूर्व अंडर ब्रिज निर्माण के लिए निविदा लगाई गई थी, लेकिन तकनीकी खामी के चलते यह निविदा पास नहीं हो पाई। विभाग की ओर से अब फिर से नए सिरे से निविदा लगाने की तैयारी की जा रही है। पूर्व में दो-ढाई साल तक यह निर्माण रेलवे की ओर से ड्राइंग को अनुमति नहीं दिए जाने के कारण अटका रहा था।

अंडर ब्रिज के लिए होगी दो एप्रोच

कालीमोरी अंडर ब्रिज निर्माण में दो एप्रोच होगी, इनमें एक आने व एक जाने के लिए एप्रोच होगी। यह अंडर ब्रिज कालीमोरी बगीची के पास स्थित सडक़ से नीचे उतर तिरछी सेफ में रेलवे पटरी पार स्थित सडक़ पर निकलेगा। इसमें रेलवे पटरी के नीचे होने वाला निर्माण कार्य रेलवे की देखरेख में होगा। अंडर ब्रिज निर्माण कार्य के लिए राज्य सरकार ने तीन करोड़ का बजट स्वीकृत किया है। विभागीय अधिकारियों का मानना है कि एक महीने का समय निविदा प्रक्रिया में लगेगा तथा करीब 9 महीने से पहले यह कार्य पूरा होने की संभावना है।

अंडरब्रिज की निविदा जल्द लगेगी

कालीमोरी रेलवे अंडरब्रिज निर्माण के लिए निविदा जल्द लगेगी। निर्माण कार्य के लिए रेलवे से ड्राइंग को स्वीकृति मिल गई है। अंडरब्रिज का निर्माण कार्य करीब 9 महीने में पूरा होने की उम्मीद है।

श्रीराम मीणा

एक्सइएन, सार्वजनिक निर्माण विभाग अलवर