6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान: घर में घुसकर युवक से मारपीट करते हुए बाहर ले गए, फिर पीट-पीटकर कर डाली हत्या

अलवर में पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। खबर लिखे जाने तक आरोपियों की गिरफ़्तारी नहीं हुई है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Oct 12, 2020

Alwar Men Allegedly Beaten Till Death By Several People

राजस्थान: घर में घुसकर युवक से मारपीट कर हुए बाहर ले गए, फिर पीट-पीटकर कर डाली हत्या

अलवर. अलवर जिले के कोटकासिम क्षेत्र के गांव चौकी निवासी 30 वर्षीय एक युवक की सोमवार को शेरपुर गांव में वहीं के कुछ लोगों ने घर में ले जाकर पीट-पीटकर हत्या करने का सनसनी खेज मामला सामने आया है। मामले में मृतक पिता रामोतार यादव ने थाने में शेरपुर निवासी अजीत पुत्र बिल्लू, राजपाल उर्फ टोनी पुत्र फूलसिंह, ललित पुत्र बनवारी, जितेश पुत्र ललित सहित अन्य लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया है। घटना को लेकर मृतके परिजन व ग्रामीण आरोपियों की गिरफ्तारी मांग को लेकर अड़ गए तथा शव लेने से इनकार कर दिया। बाद में पुलिस की समझाइश पर माने।

थाना प्रभारी महावीरसिंह के अनुसार रिपोर्ट में मृतक के पिता रामोतार यादव ने बताया कि उसका पुत्र गांव चौकी निवासी रूढ़मल सुबह अपने घर पर था। उस दौरान शेरपुर निवासी चार-पांच लोग आए और रूढ़मल के घर में घुसकर उसके साथ मारपीट की तथा पीटते हुए ही जबरन उसे उनके गांव शेरपुर में अजीत पुत्र बिल्लू के घर ले जाकर पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के कुछ समय बाद ही मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी मिलते ही वे शेरपुर में अजीत के घर गए। वहां से रूढ़मल को मृतावस्था में ग्रामीणों की सहायता से कोटकासिम सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आरोपियों की गिरफ्तारी पर अड़े ग्रामीण

सूचना पर पुलिस ने घटना स्थल पर जाकर मौका मुआयना किया तथा शव का पोस्टमार्टम कराने का प्रयास किया, लेकिन चौकी गांव के एकत्रित ग्रामीण पोस्टमार्टम से पहले आरोपियों को पकडऩे की मांग पर अड़ गए तथा शव लेने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते, तब तक मृतक का पोस्टमार्टम नहीं करने देंगे। जिसके चलते करीब पांच घंटे तक शव राजकीय अस्पताल की मोर्चरी में रखा रहा, वही अस्पताल परिसर में दर्जनों की संख्या में ग्रामीण डटे रहे। इस दौरान मौके पर पहुंचे किशनगढ़बास सीओ ताराचंद, थाना अधिकारी महावीर सिंह सहित पुलिस जाप्ता भी मौजूद रहा। थाना अधिकारी ने ग्रामीणों से समझाइश की तथा आरोपियों को शीघ्र पकडऩे का आश्वासन दिया। जिसके बाद मेडिकल बोर्ड से मृतक का पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सांैपा गया।

शीघ्र कर रहे गिरफ्तारी के प्रयास

महिला से छेड़छाड़ के मामले को लेकर आरोपियों की ओर से अपने गांव में युवक को ले जाकर एक मकान के चौक में पीट-पीटकर हत्या करने की घटना घटित हुई है। मृतक के पिता ने कुछ लोगों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने हत्या सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को शीघ्र ही गिरफ्तार करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

महावीर सिंह , थाना अधिकारी।