7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान में यहां व्यक्ति ने विवाहिता की चाकू से गला रेतकर की हत्या, फिर खुद का गला भी काटा

अलवर जिले में एक व्यक्ति ने विवाहित महिला की हत्या कर दी और खुद के गले पर भी चाकू से हमला किया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jun 26, 2020

Alwar Men Allegedly Killed His Lover At Vigyan Nagar Area

राजस्थान में यहां प्रेमी ने अपनी शादीशुदा प्रमिका की चाकू से गला रेतकर की हत्या, फिर खुद का गला भी काटा

अलवर. जिले के सदर थाना क्षेत्र के अंतर्गत शालीमार सोसायटी के सामने यूआईटी के विज्ञान नगर आवासीय योजना की खाली पड़ी जमीन में शुक्रवार को एक व्यक्ति ने विवाहित महिला की धारदार हथियार से हमला करते हुए हत्या कर दी। व्यक्ति ने खुद का गला रेतकर आत्महत्या का प्रयास किया। लेकिन व्यक्ति के घायल होने की जानकारी मिलने पर आसपास के लोगों ने उसे गंभीर हालत में राजीव गांधी सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया है।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची सदर थाना पुलिस ने मृतका के शव को राजीव गांधी सामान्य अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। मौके पर एफएसएल की टीम जांच में जुटी हुई है। घायल युवक मुकेश जाटव कटोरी वाला तिबारा के गांव नंगला रायसिख का ग्राम का निवासी है। उसके गंभीर अवस्था में अस्पताल में ऑपरेशन किया जा रहा है।

एएसपी ग्रामीण श्रीमन शर्मा ने बताया कि मृतका और घायल व्यक्ति साथ में मजदूरी करते हैं। प्रथम दृष्टया यह प्रेम प्रसंग का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने बताया कि मुकेश जाटव (35) ने प्रेमिका ताउ देवी पत्नी सरदार उम्र (30) साल जाति बंजारा निवासी धोलीदूब की चाकू से गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद के गले को चाकू से काट दिया ।