28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भिवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला हुआ उजागर, लाखों रूपए की ठगी, प्रशासन करेगा यह काम

युवक पर पहले से भी है लाखों रुपए हड़पने का मामला दर्ज
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 20 Jul 2018, 12:27 PM IST

Alwar : Millions of rupees were taken in bhiwadi for land lease

भिवाड़ी में धोखाधड़ी का मामला हुआ उजागर, लाखों रूपए की ठगी, प्रशासन करेगा यह काम

भिवाड़ी. फूलबाग थाने में गुरुवार को धोखाधड़ी से 13.50 लाख रुपए हड़पने का मामला सामने आया है।
पुलिस ने बताया कि गुरुवार को सतीश गुर्जर निवासी काली पहाड़ी नीमराणा ने शिकायत देते हुए बताया कि जितेंद्र शर्मा निवासी पड़ासोदी थाना दूदू जिला जयपुर ने उससे कहा कि मुझे 13 लाख रुपए दे दो, मैं तुम्हारा यूआईटी से पट्टा जारी करा दंूगा। जिस पर सतीश ने उसे 13.50 लाख रुपए दिए और उसने कहा कि तेरा पट्टा जारी हो गया है।
जब सतीश नीमराणा पंजीयन कार्यालय गया तो वहां उसे उसके नाम से कोई भी पट्टा नहीं मिला। जिस पर युवक ने बीड़ा भिवाड़ी में उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। जांच के बाद सतीश की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की है। गौरतलब है कि 4 जुलाई को भी जितेंद्र शर्मा के खिलाफ बहरोड़ के मुकेश प्रधान ने फर्जी तरीके से पट्टे बनवाकर लाखों रुपए की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया था। जितेंद्र का कार्यालय भी बीडा भवन के पास ही स्थित है। यह मामला उजागर होने पर जीतू पर संदेह व्यक्त किया गया था।

बीडा में पुलिस रपट पर चल रहा मंथन

इधर हाल ही बीडा में फर्जी पट्टा प्रकरण सामने आने पर गुरुवार को तीसरे दिन भी मंथन चलता रहा। बीडा सीईओ मगनलाल योगी ने बताया कि बहरोड़ और नीमराणा क्षेत्र के संबंंधित गांवों के खसरे, जमाबंदी और पंजीकृत पट्टों की नकल निकलवाने के बाद उनका बीडा रिकॉर्ड से मिलान का कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है। अब इस मामले में पुलिस रिपोर्ट दर्ज कराने की तैयारी है। इसके लिए क्या विधिक प्रक्रिया अपनाई जाए इसको लेकर सीईओ ने गुरुवार को बीडा एलए और भिवाड़ी एएसपी से भी मंथन किया। समझा जा रहा है कि शुक्रवार तक बीडा की ओर से रिपोर्ट दर्ज करा दी जाएगी।

------------------------------------------------------------------------------------

कॉलेज गेट पर ताला ठोका

तिजारा. राजकीय महाविद्यालय में सीट बढ़वाने की मांग पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला संयोजक चंद्रपाल यादव के नेतृत्व में कॉलेज के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर प्रदर्शन किया गया। उच्च शिक्षा मंत्री किरण माहेश्वरी के नाम तहसीलदार को ज्ञापन दिया गया। इस दौरान नगर अध्यक्ष राकेश यादव, हितेश, देवेंद्र, नरोत्तम, गोलू पंडित, राहुल यादव ,धर्मेंद्र, गोपेंद्र यादव व मोहित आदि मौजूद रहे।