
अलवर में नहीं थम रहे घिनौने अपराध, नाबालिग लड़की से पड़ोसी ने किया बलात्कार
अलवर. जिले के एक कस्बे में शुक्रवार को एक नाबालिग लडक़ी से बलात्कार का मामला सामने आया है। पुलिस ने नाबालिग से बलात्कार के आरोपी को तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार जिले के एक कस्बे में मकान किराया लेकर रह रहे परिवार की एक नाबालिग लडक़ी के पड़ोस में ही किराए के मकान में रह रहे अन्य राज्य के व्यक्ति ने गुरुवार देर रात को लडक़ी को बाथरूम में ले जाकर बलात्कार कर दिया।
नाबालिग ने उसकी सूचना अपने परिजनों को दी। परिजनों ने उसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर लडक़ी का रात को मेडिकल बोर्ड से मेडिकल कराकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी एवं लडक़ी के परिजनों की शिकायत पर बलात्कार का मामला दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं मामले को लेकर क्षेत्र के एएसपी एवं डीएसपी लडक़ी व उसके परिजनों से जानकारी लेने अस्पताल पहुंचे।
Updated on:
25 Sept 2020 11:57 pm
Published on:
26 Sept 2020 11:13 am
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
