इस बात को रामगढ़ थाने के एएसआई मोहनसिंह ने भी स्वीकारा है। उनका कहना है कि थाने पर लिखत-पढ़त में ज्यादा समय लग गया था इसलिए रकबर को अस्पताल में देरी से भर्ती कराया गया, लेकिन उन्होंने रकबर के साथ पुलिस द्वारा मारपीट करने की बात से इनकार किया है। फिर भी पूरे घटनाक्रम को बारीकी से देखें तो कई ऐसे सवाल उठ रहे हैं जो पुलिस की कार्रवाई को संदेह के घेरे में खड़ा कर रहा है। वहीं, पुलिस अधिकारियों से भी संदेह भरे सवालों का स्पष्ट जबाव देते नहीं बन रहा है। पुलिस अधिकारी सीधे तौर पर कुछ भी कहने से बचते नजर आ रहे हैं।