पहले गायों को गोशाला ले गए पुलिसकर्मी
इधर, रकबर के चचेरे भाई हारुन ने असलम के हवाले से कहा कि हमलावर आपस में एक-दूसरे का नाम लेकर बातचीत कर रहे थे। उनमें से एक व्यक्ति का नाम नवलकिशोर था।
प्रकरण में प्रत्यक्षदर्शी को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। घटना वाले खेत के एक-डेढ़ किलोमीटर तक कोई घर नहीं है। फिर प्रत्यक्षदर्शी नवलकिशोर शर्मा को घटना का पता कैसे चला? जो प्रत्यक्षदर्शी सामने आए, वे सभी एक ही परिवार के लोग बताए जा रहे हैं।