7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर: आपसी रंजिश के चलते डंडा मारकर भाई की पत्नी की हत्या कर दी, पुलिस ने गिरफ्तार किया

आरोपी बिजेन्द्र मीना ने आपसी रंजिश के चलते चचेरे भाई महेश कुमार मीना की पत्नी बत्तो देवी की रात में सोते समय डण्डे से सिर पर वारकर हत्या करना स्वीकार किया है।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jul 06, 2021

Alwar: Murder Accused Of Brother's Wife Arrested

अलवर: आपसी रंजिश के चलते डंडा मारकर भाई की पत्नी की हत्या कर दी , पुलिस ने गिरफ्तार किया

अलवर जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में देवर ने भाभी की हत्या कर दी। राजगढ़ थाना पुलिस ने सनसनीखेज महिला ब्लाइंड मर्डर केस का पर्दाफाश करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने रंजिश के चलते चचेरे भाई की पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया है।

कोतवाल विनोद सामरिया ने बताया कि 30 जून 2021 को नया गांव बोलका निवासी महेश कुमार मीना पुत्र मुसद्दीलाल ने राजगढ़ थाने में मामला दर्ज कराया कि वह और उसके दोनों बच्चे बाहर रहते है तथा उसकी पत्नी नया गांव बोलका में घर पर अकेली रहती है, उसे उसके छोटे भाई ने सूचना दी की आपकी पत्नी बत्तो देवी (48) की सिर पर चोट मारकर व गला घोटकर हत्या कर दी गई है। उसने पत्नी को सरकारी अस्पताल में देखा, उसे पता चला कि घटना स्थल पर एक रूमाल व बीडी भी थी।

29 जून 2021 की रात उसकी पत्नी के सिर पर गले में गम्भीर चोट कर हत्या की गई है। महेश मीना ने शक के आधार पर ताऊ के लडक़े बिजेन्द्र, खेमराज व सुरेन्द्र पर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई। इस मामले में एसपी तेजिस्वनी गौतम ने अतिरिक्त जिला पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्रीमनलाल मीना के नेतृत्व एवं डीएसपी अंजली जोरवाल के निर्देशन में एक टीम गठित की। पुलिस टीम में संदिग्ध लोगों पर नजर रख व गोपनीय सूचना तंत्र के आधार पर आरोपी बिजेन्द्र कुमार पुत्र मनोहर लाल मीना निवासी नया गांव बोलका थाना राजगढ़ को सोमवार सुबह नया गांव बोलका की पहाडी से दस्तयाब कर लिया। आरोपी बिजेन्द्र मीना ने आपसी रंजिश के चलते चचेरे भाई महेश कुमार मीना की पत्नी बत्तो देवी की रात में सोते समय डण्डे से सिर पर वारकर हत्या करना स्वीकार किया है। इससे पहले भी आरोपी ने घटना से 15 दिन पूर्व भी मृतका बत्तो देवी व परिजनों को जान से मारने की धमकी व बंदूक भी दिखाई। कोतवाल ने बताया कि हत्या में प्रयुक्त डंडा बरामद करने का प्रयास किया जा रहा है।