29 अक्टूबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जमीन विवाद को लेकर वृद्ध का नहीं होने दिया दाहसंस्कार

मौके पर उपखंड अधिकारी सहित पुलिस जाप्ता रहा मौजूद
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Kailash Chand Sharma

•

Updated: 20 Dec 2022, 1:38 AM IST

जमीन विवाद को लेकर वृद्ध का नहीं होने दिया दाहसंस्कार

जमीन विवाद को लेकर वृद्ध का नहीं होने दिया दाहसंस्कार


शाहजहांपुर. थाना क्षेत्र के बीजवाड़ चौहान गांव में राजपूत समाज के एक वृद्ध नंदङ्क्षसह की रविवार रात्रि की मौत हो गई थी । वृद्ध के शव के दाह संस्कार को लेकर राजपूत समाज अपना पुराना श्मशान स्थल बताकर अपनी जमीन पर वृद्ध का अंतिम संस्कार करने पर अड़ा रहा।
इधर सैनी परिवार इस जमीन को खातेदारी की जमीन बता यहां वृद्ध का अंतिम संस्कार किसी भी सूरत में नहीं करने दिए जाने पर अड़ा रहा। दोनों पक्षों के अड़ जाने पर वृद्ध का सोमवार को अंतिम संस्कार नहीं हो सका। वहीं प्रशासन के हस्तक्षेप पर मृतक के परिजनों ने मंगलवार को अंतिम संस्कार करने का निर्णय लिया है। दो पक्षों में विवाद की सूचना पर मुंडावर उपखंड अधिकारी पंकज बडगूर्जर, नीमराना डीएसपी महावीर ङ्क्षसह शेखावत , शाहजहांपुर थाना अधिकारी विक्रम ङ्क्षसह चौधरी सहित पुलिस जाप्ता मौके पर पहुंचा। दिन भर दोनों पक्षों के बीच समझाइश का प्रयास प्रशासनिक लवाजमा द्वारा चलता रहा। परंतु दिनभर के प्रयास भी विफल रहने के चलते शव को बर्फ में रखवा कर टकराव की स्थिति को अगले दिन शांत करने का प्रयास के बाद कह कर प्रशासनिक लवाजमा वापस लौट गया।
मामले को लेकर बीजवाड़ चौहान गांव के राजवीर ङ्क्षसह सैनी ने बताया कि पुश्तैनी 52 बीघा जमीन खरीदी हुई है। इस पर राजपूत समाज के द्वारा जबरन कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। वहीं राजपूत समाज के मृतक के परिवार के केपी ङ्क्षसह चौहान ने बताया कि यह जमीन उनकी पुश्तैनी जमीन है। जिस पर आज तक परिवार में किसी की भी मौत हो जाने पर इसी जमीन पर दाह संस्कार करते आ रहे हैं। लेकिन सैनी समाज के द्वारा दाह संस्कार नहीं करने दिया जा रहा और यहां पर हमारे बुजुर्गों के द्वारा निर्मित छतरी भी मौजूद है।
वहीं मामला बढ़ता देख करीब शाम 4बजे राहुल गांधी की यात्रा में लगाए गए एसडीएम मुंडावर पंकज बडगूर्जर ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। राजस्व नक्शे की जांच कर यस्थास्थित देखी। राजस्व नक्शे में बाग में बनी एक छतरी एवं 2 बिस्वा जमीन जो श्मशान के नाम इंगित कर रही थी। जिस पर प्रशासन ने नंद ङ्क्षसह के अंतिम संस्कार के लिए उपयुक्त मानते हुए सैनी समाज के परिवार से समझाइश की। लेकिन सैनी परिवार अपनी बात पर देर शाम तक अड़ा हुआ था। उनका साफ कहना था कि किसी भी कीमत पर इस जमीन पर दाह संस्कार नहीं होने दिया जाएगा। इस पर प्रशासन ने सैनी परिवार को पाबंद करते हुए चिह्नित जमीन पर दाह संस्कार करने के निर्देश दिए हैं। अब दाह संस्कार मंगलवार को किया जाएगा।