6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में यहां उधार दिए पैसे मांगने गए बुजुर्ग के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर डाली

अलवर जिले के डूमरोली में पैसे मांगने पर एक बुजुर्ग के साथ मारपीट कर डाली। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Nov 24, 2020

Alwar Old Men Beaten For Demanding Credit Money

अलवर में यहां उधार दिए पैसे मांगने गए बुजुर्ग के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर डाली,अलवर में यहां उधार दिए पैसे मांगने गए बुजुर्ग के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर डाली,अलवर में यहां उधार दिए पैसे मांगने गए बुजुर्ग के साथ गाली-गलौच कर मारपीट कर डाली

अलवर जिले के कस्बे के नजदीकी गांव नायसराना में रविवार देर शाम उधार के पैसे मांगने गए एक बुजुर्ग के साथ मारपीट की गई। नायसराणा निवासी कस्बे निवासी रामेश्वर सिंह ने बहरोड़ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया कि उसने कुछ दिन पहले नायसराणा निवासी अजीत पुत्र पूर्णचंद को 5000 रुपए उधार दिए थे। समय आने पर मांगने लगा तो यह आनाकानी करने लगा। रविवार शाम वह उसके घर पर मांगने के लिए गया तो अजीत व कृष्ण की पत्नी सुमन और सुमन की लडक़ी खुशबू एवं पूजा मिले।

अजीत ने शराब पी रखी थी। उसने पैसे मांगे तो अजीत, सुमन पत्नी कृष्ण, सुमन की पुत्री खुशबू व पूजा ने घर के बाहर ही गाली-गलौज और मारपीट शुरू कर दी। पीडि़त रामेश्वर ने फोन से अपने घर पर पत्नी और बेटे को अवगत कराया। सुमन देवी ने पीडि़त का फोन छीन लिया और उसकी जेब में रखे 3200 रुपए सुमन की दोनो पुत्रियों ने निकाल लिए। अजीत ने पत्नी के कपड़े फाडकऱ बेअदब किया और अभद्र भाषा का प्रयोग किया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी।