6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

फर्जी पुलिस अधिकारी बन महिला को शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार, 15 वर्ष से फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर कर रहा था लूट

महिला को लगातार शादी करने का झूठा आश्वासन दिया जाता रहा। पुलिस ने फरवरी 2021 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jun 18, 2021

Alwar Police Arrest Fake Policemen Accused Of Rape

फर्जी पुलिस अधिकारी बन महिला को शादी का झांसा देकर करता रहा बलात्कार, 15 वर्ष से फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर कर रहा था लूट

अलवर. बहरोड़ थाना पुलिस ने खुद को पुलिस इंस्पेक्टर बताकर तलाक शुदा दो बच्चियों की मां को शादी का झांसा देकर बलात्कार करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं।

पुलिस ने बताया कि एक बीकानेर जिले की एक महिला ने पुलिस थाने में एक फरवरी 2021 को थाना क्षेत्र के गांव गुर्जरवास के रहने वाले 45 वर्षीय व्यक्ति प्रकाश उर्फ चन्द्रप्रकाश उर्फ सीआई के खिलाफ पुलिस थाने में मामला दर्ज कराया था कि वह तलाक शुदा हैं और आरोपी ने अपने आप को राजस्थान पुलिस में इंस्पेक्टर बताकर शादी करने की बात कह कर अगस्त 2020 में उसे उसकी दो बेटियों के साथ बहरोड़ ले आया था और वहां पर उनको रखा और महिला व आरोपी पति पत्नी की तरह रहने लगे थे। इस दौरान महिला दो माह की गर्भवती हो गई तो आरोपी फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर ने बच्चा गिराने का दबाव बनाना शुरू कर दिया । लेकिन महिला ने उसकी बात नहीं मानी। इस बात को लेकर वह मारने की धमकी देता था।

आरोपी द्वारा महिला को लगातार शादी करने का झूठा आश्वासन दिया जाता रहा। पुलिस ने फरवरी 2021 में मामला दर्ज कर जांच शुरू की ओर लगातार आरोपी की धरपकड़ को लेकर उसके ठिकानो पर दबिश दी गई लेकिन वह शातिर बदमाश था। ऐसे में पुलिस की दबिश से पहले ही वह फरार हो जाता था। पुलिस ने गुरुवार को आरोपी को गिरफ्तार किया हैं।

15 वर्ष से फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर कर रहा था लूट

वहीं सूत्रों ने बताया कि महिला के साथ शादी का झूठा आश्वासन देकर छह माह तक बलात्कार करने वाले फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर 15 वर्ष से इंस्पेक्टर बनकर हाईवे पर वाहन चालकों को लूट रहा था। जिसे पिछले दिनों कोटपूतली से पावटा के बीच में फर्जी आरटीओ बनकर गाड़ी पर बती लगाकर वाहन चालकों को लूटने के आरोप में गिरफ्तार किया था। वहीं आरोपी द्वारा इस दौरान अनेक घटनाओं को फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बनकर अंजाम दिया गया।

वर्दी लगाकर घूमता रहता था पुलिस के आसपास

सूत्रों ने बताया कि महिला के साथ छह माह तक बलात्कार करने के मामले में गिरफ्तार किए गए फर्जी पुलिस इंस्पेक्टर बहरोड़ में भी हमेशा पुलिस की वर्दी लगाकर पुलिस कर्मियों से जान पहचान करता रहता था।