6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

खाकी का फर्ज निभाने में लापरवाह अलवर पुलिस! अलवर और भिवाड़ी पुलिस जिले में 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नोटिस और सजा से किया जा चुका है दंडित

पिछले एक साल में अलवर और भिवाड़ी पुलिस जिले में 422 पुलिस कर्मियों के खिलाफ नोटिस और सजा की कार्रवाई हो चुकी है।अलवर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से विगत एक साल में 189 पुलिसकर्मियों को 17सीसीए और 25 पुलिसकर्मियों को 16सीसीए नोटिस थमाए गए हैं।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jun 16, 2021

Alwar Police: More Than 400 Policemen Got Notice And Punishment

खाकी का फर्ज निभाने में लापरवाह अलवर पुलिस! पिछले एक साल में अलवर और भिवाड़ी पुलिस जिले में 400 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नोटिस और सजा से किया जा चुका है दंडित

अलवर. संगीन अपराधों से घिरे अलवर जिले में पुलिस के सामने चुनौतियां कम नहीं हैं। ऐसे में हर पुलिसकर्मी की जिम्मेदारी अधिक बढ़ जाती है, लेकिन इन चुनौतियों के बीच खाकी का फर्ज निभाने में अलवर पुलिस लापरवाह बनी हुई है। इसी का नतीजा है कि पिछले एक साल में अलवर और भिवाड़ी पुलिस जिले में 422 पुलिस कर्मियों के खिलाफ नोटिस और सजा की कार्रवाई हो चुकी है।अलवर जिला पुलिस अधीक्षक की ओर से विगत एक साल में 189 पुलिसकर्मियों को 17सीसीए और 25 पुलिसकर्मियों को 16सीसीए नोटिस थमाए गए हैं।

वहीं, 97 पुलिसकर्मियों को सजा से दंडित किया गया है। इसके अलावा ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने पर दो पुलिसकर्मियों को बर्खास्त कर दिया गया तथा दो पुलिसकर्मियों को कम्पलसरी रिटायरमेंट दे दिया है। वहीं, भिवाड़ी पुलिस अधीक्षक ने ड्यूटी के दौरान लापरवाही बरतने और भ्रष्ट आचरण की शिकायत के चलते गत एक साल में 37 पुलिसकर्मियों को 17सीसीए तथा 14 पुलिसकर्मियों को 16सीसीए के नोटिस दिए गए हैं। खाकी दाग लगाने पर 55 पुलिसकर्मियों सजा से दंडित किया गया है तथा एक पुलिसकर्मी को पुलिस सेवा से बर्खास्त भी किया गया है।

खाकी का मान बढ़ाया तो मिला सम्मान

अलवर और भिवाड़ी पुलिस जिले में काफी ऐसे पुलिसकर्मी भी हैं, जो कि खाकी का फर्ज पूरी कर्तव्यनिष्ठा से निभा रहे हैं। बेहतर काम करने पर इन पुलिसकर्मियों को समय-समय सम्मान भी मिलता रहा है। पिछले एक साल में अलवर पुलिस जिले में बेहतर कार्य करने पर 2464 पुलिसकर्मियों को 14 लाख 32 हजार 822 रुपए के नकद रिवार्ड और प्रशस्ति पत्र दिए गए। वहीं, 254 पुलिस अधिकारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए। इसी प्रकार भिवाड़ी पुलिस जिले में उत्कृष्ट कार्य करने पर 836 पुलिसकर्मियों को 8 लाख 16 हजार 754 रुपए के नकद रिवार्ड देकर सम्मान किया गया है। वहीं, 119 पुलिसकर्मियों को प्रशंसा पत्र दिया गया।

कोताही बर्दाश्त नहीं

जिले में पुलिस ड्यूटी के दौरान कोताही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्ती कार्रवाई की जाएगी। पूर्व में भी ऐसे पुलिसकर्मियों को नोटिस और सजा की कार्रवाई से दंडित किया गया है। वहीं, बेहतर कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों को सम्मानित कर उनका हौंसला भी बढ़ाया जा रहा है। - तेजस्विनी गौतम, पुलिस अधीक्षक, अलवर।

बख्शा नहीं जाएगा

जिले में जो भी पुलिसकर्मी ड्यूटी का फर्ज निभाने में लारपवाही बरतेगा उसे बख्शा नहीं जाएगा। पूर्व में भी कई पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। वहीं, उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मियों का नकद रिवार्ड और प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया गया है। - राममूर्ति जोशी, पुलिस अधीक्षक, भिवाड़ी।