6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

युवा कांग्रेस ने जताया विरोध, केंद्रीय मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने की मांग

अलवर. जिला युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को संगठन जिलाध्यक्ष दीनबंधु शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृह मंत्री पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगा नंगली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jul 23, 2020

युवा कांग्रेस ने जताया विरोध, केंद्रीय मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने की मांग

युवा कांग्रेस ने जताया विरोध, केंद्रीय मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने की मांग

अलवर. जिला युवा कांग्रेस की ओर से बुधवार को संगठन जिलाध्यक्ष दीनबंधु शर्मा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृह मंत्री पर लोकतंत्र की हत्या करने का आरोप लगा नंगली चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। संगठन ने केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पद से बर्खास्त करने की मांग की।

संगठन कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री व केन्द्रीय गृहमंत्री पर राजस्थान में जनता की ओर से चुनी गई सरकार को गिराने का प्रयास करने का आरोप लगाया। उन्होंने मुख्यमंत्री के रिश्तेदारों व सहयोगियों के घरों पर इडी व सीबीआई के छापे डलवाकर डराने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर दोनों का पुतला दहन भी किया। उन्होंने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर केन्द्रीय मंत्री शेखावत को बर्खास्त करने की मांग की। इस मौके पर कांग्रेस नेता अजीत यादव, राजेन्द्र गण्डूरा, योगेश मिश्रा, गोपालदास खटीक, गफूर खां, बलराम यादव, राकेश चौधरी, प्रकाश गंगावत, दीपेन्द्र सैनी, विवेक प्रधान, लीली यादव, केके खंडेलवाल, एसआर यादव सहित अनेक नेता मौजूद थे।