
राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का आज होगा समापन, इन जिलों के खिलाडिय़ों ने मारी बाजी
अलवर. सड़क पर दमखम दिखाने वाले पुलिस के जवानों ने मंगलवार को खेलों में भी दमखम दिखाया। मौका था पुलिस की दो दिवसीय अन्तर रेंज (राज्य स्तरीय) एथलेटिक्स व क्रॉस कंट्री खेलकूद प्रतियोगिता-2018 का। मंगलवार से इंदिरा गांधी स्टेडियम में शुरू हुई प्रतियोगिता का शुभारम्भ जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार व्यास ने किया। उन्होंने कहा कि खेलों से प्रतिभागियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पुलिस अधीक्षक राहुल प्रकाश ने की। उन्होंने कहा कि खेलों से खिलाडिय़ों को मनोबल बढ़ाने व अनुशासन सीखने का मौका मिलता है। आरआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रतियोगिता में 9 रेंज की टीमें भाग ले रही हैं। प्रतियोगिता में 5 किमी. पुरुष दौड़ में कोटा रेंज के अनिल प्रथम व धनराज द्वितीय, महिला दौड़ में कोटा रेंज की रामश्री प्रथम व जयपुर रेंज की ममता द्वितीय, 800 मीटर पुरुष दौड़ में बीकानेर रेंज के सुनील प्रथम व अजय कुमार द्वितीय रहे। 800 मीटर महिला दौड़ में जयपुर आयुक्तालय की शीला प्रथम व आरएसी की ताराबाई द्वितीय, दस किलोमीटर क्रॉस कन्ट्री पुरुष में जयपुर आयुक्तालय के रामनिवास प्रथम व मनोज द्वितीय रहे। पांच किलोमीटर महिला क्रॉस कन्ट्री में बीकानेर रेंज की ऊषा प्रथम व कोटा रेंज की रानी द्वितीय रही। पुरुष गोला फेंक में कोटा रेंज के रामवीर प्रथम व अजमेर रेंज के रिद्धकरण द्वितीय, महिला गोला फेंक में बीकानेर रेंज की संध्या प्रथम व जोधपुर रेंज की गीता द्वितीय रही। इस मोके पर सहायक पु. अधीक्षक अनिल बेनीवाल, अति. पु. अधीक्षक मुख्यालय श्याम सिंह व अति.पु. अधीक्षक ग्रामीण डॉ. मूलसिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक जयसिंह नाथावत आदि मौजूद थे। प्रतियोगिता का समापन बुधवार को शाम 5 बजे होगा। मुख्य अतिथि जिला कलक्टर प्रकाश राजपुरोहित होंगे।
Published on:
11 Jul 2018 09:28 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
