6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मिनी सचिवालय में शिफ्ट हुआ अलवर तहसील का कामकाज, कलक्ट्रेट का काम भी जल्द यहीं से होने की उम्मीद

नवनिर्मित मिनी सचिवालय में अलवर तहसील का कार्य स्थानांतरित कर दिया गया है। अब से तहसील का कार्य यहीं से होगा।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Oct 20, 2020

Alwar Tehsil Work Transferred To Mini Secretariat Building

मिनी सचिवालय में शिफ्ट हुआ अलवर तहसील का कामकाज, कलक्ट्रेट का काम भी जल्द यहीं से होने की उम्मीद

अलवर. अलवर तहसील का कामकाज सोमवार से मिनी सचिवालय में प्रारंभ हो गया। पहले दिन लोगों को काम काज कराने में परेशानी आई। कहीं पटवारी नहीं मिल रहे थे तो कहीं बाबू और कर्मचारी नहीं मिल रहे। इसके चलते बहुत से लोग बिना काम के ही वापस लौट गए यह सोचते हुए कि कुछ दिन बाद फिर आ जाएंगे।
मिनी सचिवालय के मुख्य द्वार से अंदर तक पहुंचना मुश्किल हो गया क्योंकि यहां सडक़ नहीं बनी है और रोडिया पड़ी होने से वाहन चलाना मुश्किल हो गया बड़ी मुश्किल से लोग कार्यालय तक पहुंचे।

इधर ,पहले दिन कमरों में साफ सफाई हो रही थी । ज्यादातर समय सामान को व्यवस्थित करने में ही लग गया। कहीं फाइलें जमाई जा रही थी तो और कहीं अलमारियां सजाई जा रही थी। तहसील के कामकाज के लिए जो कमरे दिए गए थे। उनमें अभी साफ सफाई भी नहीं हो पाई थी।

तहसील में काम के लिए आने वाले बहुत से लोग तहसील बदलने की जानकारी ना होने के कारण पहले तहसील के शहर स्थित कार्यालय में पहुंचे और बाद में मिनी सचिवालय पहुंचे । इससे उन्हें परेशानी भी हुई और समय भी खराब हुआ।

ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र नहीं बना, पटवारी की रिपोर्ट भी नहीं हुई

तहसील में ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने आई अनीता शर्मा ने बताया कि पटवारी के हस्ताक्षर कराने हैं लेकिन पटवारी नहीं मिल रहा। बुजुर्ग महिला कमला ने बताया कि वह अपने बच्चों को पालनहार योजना का लाभ दिलाना चाहती है जिया जतिन और निशांत तीनों को लेकर आई हूं लेकिन पटवारी नहीं मिले। उमाशंकर भारद्वाज ने बताया कि वह अपने बेटे का ईडब्ल्यूएस प्रमाण पत्र बनवाने आए हैं और पटवारी के आने का इंतजार कर रहे हैं। कुछ सरपंच भी अपने जमीन संबंधी मामलों को लेकर पटवारियों से मिलने पहुंचे लेकिन वापस लौट गए।

रजिस्ट्रार के काम से भी लोग पहुंचे तहसील

तहसील कार्यालय के मिनी सचिवालय में स्थानांतरित होने के चलते लोग समझ रहे हैं कि रजिस्ट्रार कार्यालय भी मिनी सचिवालय आ गया है इसके चलते बहुत से लोग रजिस्ट्री संबंधी काम से भी मिनी सचिवालय पहुंच गए। इसके बाद वापस वहां से तहसील परिसर पहुंचे।

घंटों तक खड़े रहे पानी का इंतजाम नहीं

तहसील परिसर में पहले दिन आए लोगों को घंटों तक खड़ा रहना पड़ा वहां बैठने के लिए कुर्सियां नहीं थी। बुजुर्गों महिलाओं और बच्चों को पानी के लिए परेशान होना पड़ा। पीने के लिए पानी का कोई इंतजाम नहीं था।

वर्जन

आज तहसील के कामकाज का पहला दिन था।सभी को यहां कर अच्छा लग रहा है।लोगों को कुछ परेशानी हुई एक-दो दिन में व्यवस्थाएं सुधर जाएंगी तब कोई परेशानी नहीं होगी। पहला दिन कर्मचारियों में भी उत्साह है और लोगों में भी। यहां आने के बाद लोगों को काम में भी आसानी होगी।