
अलवर में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामले, 3 दिसंबर तक श्रद्धालुओं के लिए बंद रहेगा त्रिपोलिया मंदिर
अलवर. अलवर में बढ़ रहे कोरोना के मामलों के मद्देनजर त्रिपोलिया मंदिर बंद रहेगा। प्रन्यास मंदिर श्री महादेव जी महाराज त्रिपोलिया अलवर की बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी 3 दिसंबर तक आमजन का प्रवेश प्रतिबंध पूर्व की भांति रहेगा।
मंदिर के महंत जितेंद्र खेड़ापति ने बताया कि 20 नवंबर को जिला कलक्टर अलवर को मंदिर दर्शनों के लिए खोले जाने के संदर्भ में एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। जिस पर जिला प्रशासन की ओर से किसी प्रकार का मार्गदर्शन प्राप्त होता। उससे पूर्व राज्य सरकार ने अलवर शहर में कोराना के बढ़ते संक्रमण को ध्यान में रखते हुए धारा 144 व रात्रि 8 बजे से कफ्र्यू लगाए जाने का आदेश दिया गया। जिस पर मंदिर प्रन्यास ने वर्तमान स्थिति को मद्देनजर रखते हुए वर्तमान में अलवर शहर में बढ़ते कोविड-19 संक्रमण को ध्यान में रखते हुए धार्मिक स्थलों के लिए प्रतिबंध जैसे जल चढ़ाना, घंटी बजाना, प्रसाद, पवित्र जल छिडक़ाव आदि पर 3 दिसंबर तक आमजन प्रवेश पर पूर्व की भांति प्रतिबंध जारी रहेगा।
Updated on:
24 Nov 2020 09:35 pm
Published on:
24 Nov 2020 09:35 pm
