6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर में यहां रात को बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने घुसा चोर, दो घंटे घूमने के बाद खाली हाथ लौट गया

पंजाब नेशनल बैंक में रात को चोर घुसा लेकिन चोरी की वारदात को अंजाम नहीं दे सका।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Nov 28, 2020

Alwar Trying Of Theft In PNB Bank CCTV Footage

अलवर में यहां रात को बैंक का ताला तोड़कर चोरी करने घुसा चोर, दो घंटे घूमने के बाद खाली हाथ लौट गया

अलवर. शहर के बुधविहार टी-प्वाइंट स्थित पंजाब नेशनल बैंक शिवाजी पार्क शाखा में गुरुवार की देर रात चोर ने ताले तोडकऱ चोरी कर प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद चोर वापस लौट गया। शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजेश वर्मा ने बताया कि गुरुवार रात करीब 1.15 बजे अज्ञात चोर बुधविहार टी-प्वाइंट स्थित पीएनबी शाखा में बाउंड्री में अंदर घुसा।

चोर ने ग्राइंडरनुमा औजार से चैनल गेट के ताले को काटा और इसके बाद शीशे के दरवाजे को धक्का मारकर बैंक के अंदर प्रवेश कर गया। इसके बाद चोर चैनल गेट और शीशे के दरवाजे को अंदर से बंद कर बैंक के कैश से सेफ को काटने के प्रयास में लग गया। काफी देर तक वह ग्राइंडरनुमा औजार से सेफ को काटने का प्रयास करता रहा, लेकिन लोहे की मोटी चद्दर होने के कारण सेफ उससे नहीं कटा। करीब दो घंटे तक चोरी का प्रयास करने के बाद भी सफल नहीं होने पर चोर करीब 3.15 बजे बैंक से बाहर निकल गया। शुक्रवार सुबह जब बैंक कर्मचारी ड्यूटी पर पहुंचे तो उन्हें घटना का पता लगा। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर डीएसपी मनीष शर्मा व शिवाजी पार्क थानाधिकारी राजेश वर्मा मय जाप्ता पहुंचे और घटना की जानकारी ली। घटना के सम्बन्ध में बैंक मैनेजर सुकुल गुप्ता की ओर से एफआइआर दर्ज कराई गई है। जिस पर अनुसंधान किया जा रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में चोर कैद

बैंक में चोरी के प्रयास की घटना के बाद पुलिस ने बैंक व आसपास के सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। जिसमें वारदात को अंजाम देने वाला एक व्यक्ति कैमरे में कैद हुआ है। जिसने चेहरे पर गमछा बांधा हुआ है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल टावर लोकेशन के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। मौके पर जांच के डॉग स्क्वायड भी बुलाया गया, लेकिन चोर के बारे में अभी पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग सके हैं।करीब 10 लाख रुपए कैश रखा थापीएनबी शाखा के मैनेजर सुकुल गुप्ता ने बताया कि घटना के वक्त बैंक के सेफ में करीब 9 से 10 लाख रुपए का कैश रखा हुआ था। चोर से बैंक के सेफ को काटने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। घटना के सम्बन्ध में शिवाजी पार्क थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है। भी पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग सके हैं।करीब 10 लाख रुपए कैश रखा थापीएनबी शाखा के मैनेजर सुकुल गुप्ता ने बताया कि घटना के वक्त बैंक के सेफ में करीब 9 से 10 लाख रुपए का कैश रखा हुआ था। चोर से बैंक के सेफ को काटने का काफी प्रयास किया, लेकिन वह सफल नहीं हो सका। घटना के सम्बन्ध में शिवाजी पार्क थाने में एफआईआर दर्ज करा दी गई है।