6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, सुबह-शाम पड़ रही ठंड, फसलों को होगा फायदा

अलवर जिले में कुछ दिन बारिश के बाद अब फिर से धूप खिल रही है, लेकिन सुबह-शाम सर्दी का असर है।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Nov 30, 2020

Alwar Weather: Feeling Of Cold In Morning And Evening In Alwar

अलवर जिले में न्यूनतम तापमान 11 डिग्री रहा, सुबह-शाम पड़ रही ठंड, फसलों को होगा फायदा

अलवर. अलवर जिले में इन दिनों रात के समय शीत लहर चलने लगी है जबकि दोपहर में तेज धूप से सर्दी से राहत मिलने लगी है।अलवर शहर में रात को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री पर आ गया। सुबह वातावरण में सर्दी तेज थी जिसके चलते लोग 8 बजे तक घरों में रहे। दोपहर में तापमान में बढ़ोतरी हो गई जिसके चलते तापमान 26 डिग्री तक आ गया। धूप तेजी से खिलने पर लोगों को तेज सर्दी से राहत मिली। कई दिनों बाद धूप खिलकर सामने आई है जिससे सर्दी का प्रभाव दिन में कम दिखाई दिया। शाम होते ही सर्दी का असर था जिसके चलते लोग गर्म कपड़े पहनकर निकले।

किसानों को होगा फायदा

कृषि उपनिदेशक पीसी मीणा ने बताया कि आगामी सरसों और गेहूं की फसल के लिए सर्दी पड़ना आवश्यक है। पिछले दिनों हुई हल्की बारिश से फसलों को फायदा हुआ है। अब मावठ से भी फसल को फायदा होगा। जिले में इस बार प्याज और गाजर की फसल से किसानों को फायदा हुआ है। ऐसे में मौसम ने साथ दिया तो सरसों और गेहूं की फसल भी अच्छी होगी।