अलवर. कोरोना की दूसरी लहर के तनाव के बीच जन सह भागिता के आधार पर केसरपुर में खुले युवराज प्रताप सिंह कोविड अस्पताल में आठ मरीज ही भर्ती हुए। यहां जन सहयोग से सारी सुविधाएं जुटाई गई। इस अस्पताल को अब कोरोना की तीसरी लहर की संभावना को देखते हुए तैयार किया जा रहा है, जिसमें बच्चों पर विशेष फोकस है। कई वार्डों को बच्चों के हिसाब से तैयार किया जा रहा है, जिनकी दीवारों पर कार्टून के पात्र वाला वॉल पेपर लगाया है और एलईडी लगाई गई है। इस अस्पताल में शिशु आईसीयू बनाया जाएगा और वेंटीलेटर मंगवाए जा रहे हैं। यहां प्रदेश का जन सह भागिता से नि: शुल्क अत्याधुनिक सुविधाओं वाला अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इसमें अमेरिका के एक दानदाता ने ऑक्सीजन प्लांट लगवा दिया है।