23 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पत्नी के पीहर में रहने से नाराज दामाद ने कर दी ससुर की हत्या, ऐसे जान बचा कर भागी पत्नी

Crime News: गोबिंद राम की बेटी नेहा की शादी हनुमानगढ़ जिले के नोहर निवासी गुलाब चंद के साथ हुई थी। लेकिन पति पत्नी के बीच आपसी समन्वय नहीं बैठने की वजह से नेहा अपने पिता के घर बल्लभग्राम में रह रही थी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Akshita Deora

•

Updated: 10 Jun 2024, 9:42 AM IST

चाकू के वार से घायल पत्नी अस्पताल में

Murder News: अलवर शहर के समीपवर्ती ग्राम बल्लभग्राम में रविवार सुबह करीब दस बजे ई रिक्शा में बैठ कर आए दामाद गुलाब चंद ने अपने 58 वर्षीय ससुर गोबिंद राम पुत्र कन्हैयालाल की धारदार हथियार से हत्या कर दी। वहीं पत्नी पर भी चाकू से कई वार किए। लेकिन वह बच गई। शोर मचने पर आरोपी घटना स्थल से फरार हो गया। घटना की सूचना पर मौक़े पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर खैरथल के सेटेलाइट अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया।

जानकारी के अनुसार गोबिंद राम की बेटी नेहा की शादी हनुमानगढ़ जिले के नोहर निवासी गुलाब चंद के साथ हुई थी। लेकिन पति पत्नी के बीच आपसी समन्वय नहीं बैठने की वजह से नेहा अपने पिता के घर बल्लभग्राम में रह रही थी। कई बार समझौते की बात भी चली जिसमे समाज की और से समझाइश करते हुए दोनों परिवार को अलग-अलग कर दिया। पुलिस ने बताया की गुलाबचंद दो तीन दिन से अपनी रिश्तेदार के घर खैरथल में ठहरा हुआ था। रविवार सुबह गुलाब चंद अपने ससुराल बल्लभग्राम पहुंच कर पत्नी को ले जाने लगा। ससुर के बीच में आने पर उसने चाकू निकाल कर घर में ही हत्या कर दी तथा पत्नी नेहा के ऊपर भी चाकू से हमला किया लेकिन वह घर से भाग गई।

यह भी पढ़ें : सोशल मीडिया पर चैट करने के बाद गर्लफ्रेंड ने कहा लव मैरिज करनी है, प्रेमी पहुंचा तो घरवालों ने पेड़ पर लटकाकर कर दी पिटाई

मृतक का बेटा जितेंद्र जयपुर में आयकर विभाग में निजी सहायक के पद पर है। जिसके खैरथल पहुंचने पर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कराई गई। किशनगढ़बास के वृत्ताधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया की फरार हुए आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस हर सम्भव प्रयास कर रही है। मामले की रिपोर्ट मृतक के पुत्र जितेंद्र कुमार ने दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।