8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सैनिक ने फर्जी दस्तावेज से पत्नी को तलाक देकर रचाई थी दूसरी शादी, अब किया एक और कांड

भारतीय सेना में ड्राइवर के पद पर तैनात फौजी ने फर्जी तरीके से शादी की अब उसके ऊपर एक और आरोप लगा है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 25 Sep 2020, 9:34 AM IST

Army Soldier Accused Of Fake Marriage

सैनिक ने फर्जी दस्तावेज से पत्नी को तलाक देकर रचाई थी दूसरी शादी, अब किया एक और कांड

अलवर. जिले एक खैरथल थानांतर्गत ग्राम बल्लभग्राम में पूर्व में पत्नी के गलत दस्तावेज पेश कर लिए गए तलाक मामले में गिरफ्तार हो चुके फौजी के खिलाफ झूठे शपथ पत्र पेश कर विवाह का पंजीयन कराने का मामला ग्राम सचिव ने खैरथल थाने में दर्ज कराया है।

थानाधिकारी दारासिंह ने बताया कि सुरेश चंद यादव पुत्र गुरदयाल यादव निवासी बल्लभग्राम भारतीय सेना में ड्राइवर पद पर है जिसने ग्राम पंचायत बल्लभग्राम के सचिव को फर्जी दस्तावेज पेश किया कि वह 18 नवंबर 2018 तक अविवाहित है। 19 नवंबर 2018 को सुरेश अपनी शादी रचना पुत्री स्व. कालूराम चौधरी निवासी गढ़ी नवाबाद,मुज्जफरपुर उत्तरप्रदेश से की है। अत: सुरेश चंद यादव का विवाह प्रमाण पत्र रचना के साथ बनाया जाए। ग्राम सचिव दीपक बेनीवाल ने रचना पत्नी सुरेश चंद यादव के नाम से विवाह प्रमाण पत्र जारी कर दिया। बाद में सचिव का पता चला कि सुरेश सहित उसके चारों भाइयों की शादी 29 अप्रेल 1999 में सुमन यादव सहित इसकी चारों बहनों के साथ निवासी रामपुरा(बेगा की नांगल) तहसील नीमकाथाना जिला सीकर से हो चुकी है। जिसके 15 साल का एक लडक़ा व 14 साल की एक लडक़ी भी है। सुमन यादव को भी फर्जी तलाक दिया है जिसमें सुरेश चंद यादव किशनगढ़बास न्यायालय से जमानत पर रिहा हुआ है।

तुरंत ग्राम सचिव दीपक बेनीवाल ने सुरेश चंद यादव के खिलाफ व गवाहों गुरदयाल पुत्र प्रभुदयाल यादव, चंद्रकला पत्नी गुरदयाल, मनोज पुत्र निरंजनलाल यादव निवासी बल्लभग्राम व रचना पुत्री स्व. कालूराम चौधरी, परमेश देवी पत्नी स्व. कालूराम, गौरव चौधरी पुत्र महेंद्र चौधरी निवासी गढ़ी नवाबाद मुज्जफरपुर उत्तरप्रदेश किशनगढ़बास न्यायालय के जरिए खैरथल थाने में फर्जी दस्तावेज पेश कर जालसाजी से विवाह प्रमाण पत्र जारी करवाने के बाबत 420,120 बी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज करवाया है। सुरेश यादव ने राजस्व विभाग में भी फर्जी कागजात लगाए हैं।

सुरेश चंद यादव के माता-पिता को सुरेश चंद यादव की तनख्वाह का तीसरा हिस्सा भी मिलता है इसके बावजूद सुरेश चंद यादव ने फर्जी कागजात से माता पिता की पेंशन भी चालू करवा रखी है तथा राजस्थान सरकार द्वारा गरीबों को मिलने वाली राशन सामाग्री सहित अन्य राशि व केंद्र सरकार से मिलने वाले गरीबों के लाभ भी लेते हैं। फौजी की पहली पत्नी सुमन यादव का कहना है कि पंच व सरपंच ने लाखों रुपए लेकर ग्राम सचिव से धोखे से फर्जी विवाह प्रमाण पत्र जारी करवाया है।

मैंने नौकरी ज्वाइन ही की थी। मुझे ज्यादा जानकारी नहीं थी जैसे ही मुझे पता चला कि सुरेश चंद यादव ने फर्जी दस्तावेज लगाए हैं मैंने मामला दजग् करवा दिया है।
-दीपक बेनीवाल, ग्राम सचिव।