7 मई 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

CM Security Breach: अशोक गहलोत को लगा धक्का, जानिए कहां टूट गया मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा

Cm Ashok Gehlot Security Breach Commando Take Care : अलवर मिनी सचिवालय के लोकार्पण के लिए जैसे ही सीएम प्रवेशद्वार पर पहुंचे तो अचानक नेताओं की भीड़ दौड़ पड़ी। डीएम कार्यालय में जाते समय अंदर घुसने की जल्दी में लोगों ने आपस में धक्का-मुक्की भी की। सुरक्षा घेरा भी टूटा।

2 min read
Google source verification
Cm Ashok Gehlot Security Breach Commando Take Care

Cm Ashok Gehlot Security Breach Commando Take Care

Cm Ashok Gehlot Security Breach Commondo Take Care : अलवर मिनी सचिवालय के लोकार्पण के लिए जैसे ही सीएम प्रवेशद्वार पर पहुंचे तो अचानक नेताओं की भीड़ दौड़ पड़ी। पुलिस ने रोकने की कोशिश की लेकिन नहीं माने। यही नहीं डीएम कार्यालय में जाते समय अंदर घुसने की जल्दी में लोगों ने आपस में धक्का-मुक्की भी की। सुरक्षा घेरा भी टूटा। अव्यवस्था हुई तो कमांडो ने फीता हाथ में पकड़कर लोगों को दूर करने की कोशिश की लेकिन इसके बाद भी लोग सीएम के करीब जाने में जुटे थे। महंगाई राहत शिविर में भी धक्का-मुक्की जैसा माहौल रहा। जाते-जाते सीएम ने इस अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की।



खूब हुई धक्का-मुक्की, सीएम भी हुए नाराज

सीएम के दौरे को लेकर भवानी तोप की दुकानें बंद करवाई गईं। ग्रीन कपड़े अतिक्रमण पर डाले गए। कुछ दुकानें यहां चलती रहीं। सचिवालय में भी अवैध खोखे लगे रहे। स्टांप वेंडर्स भी लगभग छुट्टी पर ही रहे। भीड़ इतनी उमड़ आई कि मीडिया कर्मियों के साथ भी धक्का-मुक्की हुई। कुछ पुलिस कर्मियों ने अभद्रता भी की। जनसभा में पानी के बंदोबस्त नहीं थे। जनता भी पानी ढूंढ रही थी और कई मीडिया कर्मी भी। इस अव्यवस्था पर लोग नाराज दिखे।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में बदले मौसम के साथ गहराया बिजली संकट, जानिए कब कहां होगी कटौती


मालाखेड़ा से सरचार्ज के खिलाफ उठी मांग

विद्युत निगम की ओर से 9 महीने का बकाया फ्यूल सरचार्ज एक साथ वसूलने की पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली को महंगाई राहत शिविर में बताई गई लोगों की इस समस्या को शुक्रवार को उन्होंने जनसभा के दौरान सीएम गहलोत को अवगत कराने पर सीएम ने बदलाव प्रक्रिया के निर्देश दिए है। एक साथ फ्यूल सरचार्ज वसूलने से विद्युत उपभोक्ता में रोष है। मोटी राशि का बिल भरने में असमर्थ हैं।सीएम से मांग की गई कि 9 महीने का फ्यूल सरचार्ज किस्तों में लिया जाए।