6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बेख़ौफ़ बदमाश: लूट के इरादे से व्यापारी पर जानवेला हमला, धारदार हथियारों से वार किया, 50 से ज्यादा टांके आए

व्यापारी ने घर से पैसे देने के लिए बाइक पर बैठाकर ग्राम इस्माइलपुर स्थित सरवर बाबा स्थान की पाल पर सुनसान खेत में ले जाकर चाकुओं व लोहे की रॉड से बुरी तरह मारपीट करते हुए हमला किया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Jun 24, 2021

Attack On Businessmen In Alwar For Loot

बेख़ौफ़ बदमाश: लूट के इरादे से व्यापारी पर जानवेला हमला, धारदार हथियारों से वार किया, 50 से ज्यादा टांके आए

अलवर. अलवर के हार्डवेयर व्यापारी उत्तम खंडेलवाल पर समीपवर्ती ग्राम इस्माइलपुर ले जाकर दो जनों से धारदार हथियारों व लोहे के एंगल से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया। मरणासन्न अवस्था में छोड़ व्यापारी के पास कैश बैग छीन कर बाइक पर फरार हो गए।

घटना बुधवार सुबह करीब पौने दस बजे की है । बताया जाता है कि खैरथल निवासी उत्तम खंडेलवाल पुत्र मदनलाल खण्डेलवाल ने अलवर में सिद्धि ट्रेड्स के नाम से पड़ाव की चक्की केडलगंज में हार्डवेयर की दुकान की हुई है । व्यापारी अपनी दुकान की उगाही के लिए किशनगढ़ बास एक दुकान पर आया। वहां व्यापारी ने घर से पैसे देने के लिए बाइक पर बैठाकर ग्राम इस्माइलपुर स्थित सरवर बाबा स्थान की पाल पर सुनसान खेत में ले जाकर चाकुओं व लोहे की रॉड से बुरी तरह मारपीट करते हुए हमला किया। व्यापारी ने शोर मचाने पर वहां से गुजर रहे एक ट्रैक्टर में सवार लोगों ने उतर कर बचाने के लिए आने से पूर्व ही हमलावर बदमाश बाइक पर सवार होकर भाग खड़े हुए । लोगो ंने पुलिस को सूचना देते हुए व्यापारी के मोबाइल से परिजनों को इत्तिला दी । बाद में घायल उत्तम को एम्बुलेंस से सीधे अलवर भेज दिया गया।

घटना स्थल खून से सना मिला

घटना स्थल पर खून ही खून बिखरा हुआ पड़ा मिला ।हमले में व्यापारी की एक अंगुली भी कटी हुई व पचास का नोट सहित कागज मिले । खैरथल पुलिस ने तुरन्त मौके पर पहुंच कर सीमा क्षेत्र किशनगढ़ बास का होने पर वहां के थाना को सूचना दी। दोनों थानों की पुलिस ने मौका निरीक्षण किया गया ।


घायल व्यापारी का पैतृक गांव इस्माइलपुर ही है। उसके दो भाई खैरथल में हार्डवेयर की अलग अलग दुकान करते है। सूचना मिलने पर काफी लोग खैरथल से घटना स्थल पर पहुंच गए। ग्रामवासी समेत खैरथल के व्यापारी भी इस घटना से बुरी तरह भयभीत हो गए ।

20 हजार की नकदी लूट ले गए

नीमराणा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गुरुशरण राव ने बताया कि कल्पना खंडेलवाल पत्नी देवेंद्र महाजन निवासी वार्ड नंबर 14 खैरथल ने मामला दर्ज कराया कि उसका देवर उत्तम खंडेलवाल पुत्र मदनलाल महाजन निवासी स्कीम नंबर 10 निवासी है। जो कि लोहे का व्यावसायी है, वह बुधवार 23 जून को सुबह 8:30 बजे उसका देवर किशनगढ़बास के गांव बंबोरा निवासी बिशम्भर दयाल पुत्र कुडीचन्द खाती की दुकान में लोहे के सामान के रुपए लेने आया था। जिस पर दुकान पर पहुंचकर उसने देवेंद्र को कहा कि उसके 3 लाख रुपए सामान के दो तभी देवेंद्र पुत्र बिशम्भर दयाल खाती अपने एक और साथी को एवं उसके देवर को साथ लेकर मोटरसाइकिल से बंबोरा में रुपए देने की कही। तभी उसके देवर को जबरदस्ती बंबोरा ना ले जाकर इस्माईलपुर गांव में सरवर के पाल के पास सुनसान जगह ले गए और वहां पर उसके देवर को देवेंद्र एवं उसके साथी ने लोहे की रॉड एवं चाकू से हमला कर घायल कर दिया। घायल होने पर हमलावरों ने उसकी जेब में रखे 20 हजार रुपए भी छीन लिए।