गौरतलब है कि टिकैत उपखण्ड के समीपवर्ती गांव हरसौली में किसान सभा को सम्बोधित कर बानसूर में किसान सभा में शामिल होने के लिए जा रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े 4 बजे ततारपुर चौराहे पर खड़े कुछ युवाओं ने स्वागत करने के बहाने उनके काफिले को रुकवा लिया, जैसे ही राकेश टिकैत अपने काफिले के साथ रुके, तभी उनके ऊपर हमला कर दिया और काली स्याही डाल दी गई। साथ ही लोगों ने उनकी गाड़ी के ऊपर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। हमले में राकेश टिकैत को चोट नहीं आई।