6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राकेश टिकैत के काफिले पर हमला- टिकैत बोले- भाजपा के गुंडों ने जानलेवा हमला किया, लोकतंत्र की हत्या!

Attack On Rakesh Tikait: राकेश टिकैत पर अलवर जिले में हमले का प्रयास हुआ। टिकैत ने ट्वीटर पर भाजपा को इस हमले का जिम्मेदार बताया।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Apr 02, 2021

Rakesh Tikait

Rakesh Tikait

अलवर. Attack On Rakesh Tikait: भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत के काफिले पर अलवर जिले के ततारपुर में हमले का प्रयास किया गया। उनकी गाड़ी पर पथराव किया गया। इसके बाद लाठियां चलने की तस्वीरें भी सामने आई। हमले के बाद राकेश टिकैत को दूसरी गाड़ी से रवाना कर दिया गया। हमले के कुछ देर बार राकेश टिकैत ने भाजपा को इस हमले का जिम्मेदार बताया। टिकैत ने ट्वीटर पर एक वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि राजस्थान के अलवर जिले के ततारपुर चौराहा, बानसूर रोड़ पर भाजपा के गुंडों द्वारा जानलेवा पर हमला किए गए, लोकतंत्र के हत्या की तस्वीरें। टिकैत पर हमले के बाद उनके समर्थक कुछ देर में ततारपुर चौराहे पर जाम लगाएंगे। इसलिए वहां पुलिस बल तैनात कर दिया है।

यह है मामला

राकेश टिकैत अलवर के हरसौली में किसान सभा को सम्बोधित कर बानसूर में किसान सभा के लिए जा रहे थे, तभी शाम करीब साढ़े 4 बजे अज्ञात लोगों ने उनकी गाडी के ऊपर पथराव कर दिया और लाठी-डंडों से उनकी गाड़ी के शीशे तोड़ डाले। हमले में राकेश टिकैत को चोट नहीं आई, उन्हें दूसरी गाड़ी में बानसूर के लिए रवाना कर दिया। पुलिस ने मौके से दो जनों को हिरासत में लिया है।

मौके पर लगाया जाम

टिकैत पर हमले के बाद ततारपुर चौराहे पर उनके समर्थकों ने जाम लगा दिया है। टिकैत पर हमले के बाद उनके समर्थकों में रोष है। बानसूर में सभा के बाद उनके समर्थक ततारपुर चौराहे पर जाम लगाएंगे। वहीं मौके पर पुलिस के आलाधिकारी भी पहुंच रहे हैं। पुलिस की टीम हमलावरों की पड़ताल करने में जुट गई है। वहीं दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।