6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बस इस वजह से सोते हुए टैक्सी चालक पर किया पत्थर से वार, मौके पर खून देख दहशत में लोग

https://www.patrika.com/rajasthan-news/
2 min read
Google source verification

अलवर

image

Jyoti Patel

Aug 20, 2018

alwar news

बस इस वजह से सोते हुए टैक्सी चालक पर किया पत्थर से वार, मौके पर खून देख दहशत में लोग

अलवर. शहर में पुलिस कन्ट्रोल रूम के पास स्थित खण्डेलवाल धर्मशाला के सामने रविवार रात शराब के नशे में सो रहे युवक के सिर पर एक बदमाश ने लूट के इरादे से जानलेवा हमला कर दिया। बदमाश ने यह हमला पत्र से किया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया।

कोतवाली थाना पुलिस ने बताया कि खण्डेलवाल धर्मशाला के पास गली निवासी श्रीपाल यादव टैक्सी चालक है। वह रविवार रात शराब के नशे में गली के बाहर एक दुकान के चबूतरे पर सो रहा था। इसी दौरान गुर्जर गली निवासी राजू पंजाबी वहां आया उसने नशे की हालत में सो रहे श्रीपाल की जेब से रुपए निकालने का प्रयास किया। लेकिन जेब में कुछ नहीं मिला इतने में श्रीपाल नींद से जाग गया। फिर राजू पंजाबी पास से एक पत्थर उठाकर लाया और श्रीपाल के सिर पर दे मारा जिससे वह गंभीर घायल होकर वहीं बेहोश हो गया। सुबह जब लोग मार्केट पहुंचे तो घटना का पता चला। मौके पर काफी खून और श्रीपाल बेहोश पड़ा था। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल को अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने आरोपी राजू पंजाबी को हिरासत में ले लिया है।

Read more : राजस्थान में कांग्रेस के CM पद को BJP नेता सुमन शर्मा का बयान, राहुल गांधी तय करें उनका नेता सचिन पायलट है या अशोक गहलोत!

Read more : 550 करोड़ का राफेल सरकार ने 1600 करोड़ में खरीदा, जनता के बीच जाकर कांग्रेस देगी घोटाले की जानकारी: पायलट

Read more : केरल में कुदरती कहर: अब आइएएस अफसर आए आगे, बाढ़ प्रभावितों के लिए देंगे एक दिन का वेतन

Read more : दक्षिणी पूर्वी हिस्सों में चक्रवाती तंत्र सक्रिय, अगले 24 घंटे में राजस्थान में मूसलाधार की चेतावनी, बीसलपुर में बढ़ी पानी की आवक

Read more : जयपुर जिले की 19 सीटों के लिए सौ से ज्यादा दावेदार