2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

फायरिंग कर दम्पती से रुपए लूट का प्रयास, मास्टर माइंड पति सहित पत्नी गिरफ्तार

एक बदमाश फरार, बाइक बरामदबदमाशों ने चार राउण्ड फायर किएबदमाश की पत्नी कर रही थी बैंक में दम्पती की रैकी
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Pradeep kumar yadav

•

Updated: 24 Jun 2022, 1:42 AM IST

फायरिंग कर दम्पती से रुपए लूट का प्रयास, मास्टर माइंड पति सहित पत्नी गिरफ्तार

फायरिंग कर दम्पती से रुपए लूट का प्रयास, मास्टर माइंड पति सहित पत्नी गिरफ्तार

अलवर. भिवाड़ी जिला पुलिस के फूलबाग थाना क्षेत्र में गुरुवार दोपहर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग कर बैंक से दो लाख रुपए निकालकर आ रहे दम्पती से लूट का प्रयास किया। फायरिंग में महिला के पैर में गोली लगी है। मौके पर मौजूद लोगों ने लूट प्रयास का मास्टर माइंड पति व उसकी पत्नी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। मौके से एक बदमाश फरार हो गया। पुलिस ने पांच घंटे में वारदात का खुलाया किया है।
फूलबाग थानाधिकारी जितेंद्र सोलंकी ने बताया कि गुरुवार दोपहर लगभग साढ़े बारह बजे राजकुमार व उसकी पत्नी रेखा निवासी बिहार हाल सतपाल कॉलोनी नंगलिया भिवाड़ी रीको चौक स्थित पीएनबी शाखा से दो लाख रुपए निकलवाकर ऑटो का इंतजार कर रहे थे। दम्पती की ओर से बैंक से रुपए निकालाने के दौरान एक महिला उनकी रैकी कर रही थी। जैसे ही दम्पती बाहर आए महिला ने अपने पति व एक अन्य साथी को इसकी सूचना दी। सूचना पर दो बदमाश मोटरसाइकिल लेकर आए और चार राउण्ड फायर कर दम्पती से रुपए लूटने का प्रयास किया। रुपए से भरे बैग को छीनने के प्रयास में मोटरसाइकिल गिर गई और बदमाश भागने लगे। फायरिंग में पीडि़त महिला के पैर में गोली भी लगी। दम्पती के शोर मचाने पर मौके पर लोग एकत्र हो गए और एक बदमाश व उसकी पत्नी को पकड़ लिया जबकि दूसरा बदमाश मौके से फरार हो गया। इसके बाद दम्पती भी जैसे तैसे घर पहुंच गए।
लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी गई। एसपी शांतनू कुमार सिंह ने मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस निरीक्षक जितेंद्र सिंह सोलंकी के नेतृत्व में टीम मौके पर भेजी। पुलिस ने मौके से बदमाश चौबीस वर्षीय मीरचंद उर्फ मिन्टू पुत्र दाताराम मेघवाल व उसकी पत्नी मीनू निवासी बसई चौहान थाना हरसौरा जिला अलवर को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने पीएनबी शाखा से डिटेल प्राप्त कर दम्पती के घर पहुंची और पीडि़ता रेखा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले में जिसमें आरोपी दम्पती और एक अन्य बदमाश नीरज निवासी उत्तरप्रदेश वारदात को अन्जाम देते दिखाई दे रहे हैं। नीरज मौके से फरार हो गया जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने वारदात में प्रयुक्त बदमाशों की बाइक जब्त कर ली है। एडीसनल एसपी विपिन शर्मा ने बताया कि आरोपी ने बताया कि यह लूट की वारदात बंटी बबली फिल्म की स्टाइल में की गई।