10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से बच्चों को कर रहे जागरुक

सर्वेक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ

2 min read
Google source verification
Awareness to children through documentary film


अलवर. मंथन फाउंडेशन और नगर पालिका बहरोड़ के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को स्वच्छ बहरोड़ अभियान के अंतर्गत तीन दिवसीय सर्वेक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।
कार्यक्रम संयोजक डॉ. पीयूष गोस्वामी ने बताया कि इस सर्वेक्षण के दौरान बच्चों के लिए एक कार्यशाला भी आयोजित की गई, जिसमे स्वच्छता के बारे में जानकारी दी गई।

कार्यशाला में डाक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से गीला कचरा और सूखा कचरा अलग अलग एकत्रित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही नगरपालिका के कनिष्ठ अभियंता मनीष सैनी ने सरकार द्वारा जारी की गई स्वच्छता एप्लीकेशन की भी जानकारी दी। कार्यशाला में करीब 400 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर सभी बच्चों और शिक्षकों एवं स्टाफ ने स्वच्छता की शपथ ली।
अधिशासी अधिकारी मनीषा यादव ने जानकारी दी स्कूल, कॉलेजों के सर्वेक्षण में सफाई के लिए अंक दिए जाएंगे। सबसे साफ संस्था को स्वच्छ संस्था घोषित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में फाउण्डेशन के डॉ. सविता गोस्वामी, अमित यादव, शर्मिला गौड़, चेतना यादव, दीपक सैनी, सुषमा गोस्वामी एवं नगरपालिका से प्रदीप माथुर व पूरण मल आदि उपस्थित थे।


स्वच्छता सर्वेक्षण रैली निकाली
खेरली कस्बे के नगरपालिका प्रांगण में गुरुवार को स्वयं सहायता समूह की महिला सदस्याओं की बैठक नगरपालिका अध्यक्ष सत्यव्रत आर्य की अध्यक्षता में हुई। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी महेश चंद जैन ने कस्बे के सात सामुदायिक व सार्वजनिक स्थान रेलवे स्टेशन के पास, पुरानी अनाज मंडी, परसराम बल्ली वाले के पास, सेढ़ के मड के पास, समूंची फाटक के पास, हिण्डौन फाटक स्थित ट्रक यूनियन के पास, वार्ड संख्या २० स्थित श्मशान घाट के पास व नई सब्जी मण्डी में नवनिर्मित शौचालयों के उपयोग करने के लिए आग्रह किया। कनिष्ठ अभियंता पवन गुप्ता ने बताया कि सफाई निरीक्षक विजय शर्मा के नेतृत्व में स्वयं सहायता समूह की सदस्याओं ने स्वच्छता सर्वेक्षण रैली निकाली। इस मौके पर नगरपालिका के कम्प्यूटर ऑपरेटर दिनेश प्रजापत, रानू शर्मा, विक्रम, अनीश खंडेलवाल, राजेन्द्र शर्मा, प्रेम बाबू, आशा शर्मा व राजेन्द्र पाराशर आदि मौजूद थे।