
फाइल फोटो: राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय
राजर्षि भर्तृहरि मत्स्य विश्वविद्यालय ने बीएड परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी है, लेकिन इंटर्नशिप पूरी होने से पहले ही इन तिथियों की घोषणा पर सवाल उठ रहे हैं। यही नहीं इस भीषण गर्मी में परीक्षाओं का समय भी सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक रखा गया है। यह पहला ही मौका है, जब इंटर्नशिप पूरी होने से पहले ही परीक्षा की तारीखें घोषित की गई हैं।
हर साल जुलाई या अगस्त में बीएड की परीक्षाएं होती थीं, लेकिन इस बार जून में परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। इस नए शेड्यूल से यह भी साफ हो गया है कि रिजल्ट भी देरी से ही जारी होगा। खास बात यह है कि समय से पहले परीक्षा करवाने की विद्यार्थियों को कोई सूचना भी नहीं दी। आरएएस मुख्य परीक्षा 17 व 18 जून को है। जबकि बीएड का एक पेपर 18 जून को होगा। ऐसे में विद्यार्थियों को परेशानी हो सकती है। परीक्षाओं की तिथि को आगे बढ़ाने के लिए कई विद्यार्थियों ने विवि प्रशासन से आग्रह किया है।
परीक्षा तिथियों पर मुंडावर विधायक ललित यादव ने भी आपत्ति जताई है। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन को पत्र भी लिखा है।
उन्होंने लिखा है कि विद्यार्थियों की इंटरनल परीक्षाओं का आयोजन ही नहीं हुआ तो बिना इसके मुख्य परीक्षा किसी आधार पर कराई जा रही है। इंटरनल परीक्षाओं के आधार पर अंक प्रदान मिलते हैं, जो कुल अंकों में जुड़ते हैं। बीएड परीक्षा का समय सुबह 11 से दोपहर 2 बजे तक है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि मई-जून में भीषण गर्मी रहती है, जिसकी वजह से छात्र बीमार हो सकते हैं। अभी अलवर का पारा 44 डिग्री से. चल रहा है। जून में इसके और बढ़ने की उम्मीद है।
इंटर्नशिप के दौरान बीएड परीक्षाएं करवाना नियम विरुद्ध है। अगर लिखित परीक्षा हो भी जाएगी तो इंटर्नशिप होने के बाद ही रिजल्ट जारी होगा। - सुमंत चावड़ा, पूर्व अध्यक्ष, मत्स्य विश्वविद्यालय
यह भी पढ़ें:
Alwar News: फर्जी हस्ताक्षर से नौकरी पाने वाले दो लिपिकों पर होगी FIR
Updated on:
22 May 2025 12:38 pm
Published on:
22 May 2025 12:38 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
