8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर सेंट्रल जेल स्थित डिटेंशन सेंटर से रस्सी के सहारे भागे चार बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने जिले में कराई नाकेबंदी

Bangladeshi People At Alwar Detention Centre अलवर जेल स्थित डिटेंशन सेंटर से चार बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गए, उनकी तलाश की जा रही है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 22 Jun 2020, 6:51 PM IST

Bangladeshi People Abscond From Alwar Jail Detention Centre

अलवर सेंट्रल जेल स्थित डिटेंशन सेंटर से रस्सी के सहारे भागे चार बांग्लादेशी नागरिक, पुलिस ने जिले में कराई नाकेबंदी

अलवर. सेंट्रल जेल परिसर स्थित प्रदेश के एकमात्र डिटेंशन सेंटर से सोमवार दोपहर चार बांग्लादेशी नागरिक फरार हो गए। घटना का पता लगते ही जेल और पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। इसके बाद जिले भर में नाकेबंदी करा फरार बांग्लादेशी नागरिकों की तलाश की गई, लेकिन शाम तक फरार बांग्लादेशियों का सुराग नहीं लग सका।

जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर अलवर जेल परिसर स्थित डिटेंशन सेंटर से चार बांग्लादेशी नागरिक मोहम्मद अकबर उर्फ़ युसूफ उर्फ़ मिथुन पुत्र शमसेर गाजी उम्र 28 वर्ष निवासी उत्तरा आडासोन डलपीर, थाना सहतपुर, जिला नीलफामरी बांग्लादेश, दूसरा व्यक्ति बिलाल हुसैन पुत्र ईनामुल हक़, निवासी राजूमिया काशीपुर पटवारी, थाना सागर नाया, जिला फैनी, बांग्लादेश, तीसरा व्यक्ति बिलाल पुत्र साजू उम्र 30 निवासी गुंजर पोस्ट कंपनी गंज पुलिस थाना मुराद नगर जिला कुमिला, बांग्लादेश और चौथा नागरिक मोहम्मद सेंटू शेख पुत्र मोहम्मद सिराजुल उम्र 30 वर्ष निवासी बिशनपुर थाना कालिया जिला नोडाईल बांग्लादेश फरार हो गए।

जनवरी 2018 से दिसंबर 2019 के बीच लाए गए

इन चारों बांग्लादेशी नागरिकों को जनवरी 2018 से दिसंबर 2019 के बीच डिटेंशन सेंटर में लाया गया। जानकारी के अनुसार मोहम्मद अकबर को अजमेर से 1 जनवरी 2018, मोहम्मद बिलाल को केंद्रीय कारागृह जयपुर से 4 अक्टूबर 2018, बिलाल पुत्र साजू को श्रीगंगानगर से 31 मई और मोहम्मद सेंटू को जयपुर से 26 नवंबर 2018 को जोधपुर से डिटेंशन सेंटर लाया गया।

पुलिस ने नाकेबंदी कर शुरु की तलाश

डिटेंशन सेंटर से बांग्लादेशी नागरिकों के फरार होने के बाद पुलिस और प्रशासन में हड़कम्प मच गया। जिले भर में नाकाबन्दी शुरू करवाई गई। घटना की जानकारी के बाद अलवर पुलिस अधीक्षक परिस देशमुख, एएसपी मुख्यालय शिवलाल बैरवा सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं शहर और जिले की सीमाओं पर नाकेबंदी भी की गई है।