
डहरा शाहपुर स्थित बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक में बुधवार रात चोरों ने चोरी का प्रयास किया। चोरों ने बैंक की शटर उखाड़ दी। मुख्य गेट सहित स्ट्रांग रूम के ताले तोड़ दिए, लेकिन बैंक की तिजोरी नहीं टूटने पर वे अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।
बैंक में चोरी के प्रयास का पता सबसे पहले गुरुवार सुबह करीब चार बजे चला। जब समीप में ही चाय की खोखा चलाने वाला सुनील प्रजापति अपनी दुकान पर पहुंचा। उसने बैंक की शटर उखड़ी व ताले टूटे देखे तो इसकी सूचना बैंक अधिकारियों को दी। सूचना पर पुलिस व एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर आस-पास के लोगों से पूछताछ की।
बैंक के शाखा प्रबंधक के अनुसार चोरों ने बैंक की शटर उखाड़ मुख्य गेट, आलमारी व स्ट्रांग रूम का ताला तोड़ दिया। बैंक के एंट्री गेट पर लगे कांच को भी फोड़ दिया। बैंक की तिजोरी में करीब 4-5 लाख रुपए रखे थे, जो ताला नहीं टूटने के कारण बच गए। मामले में बैंक के शाखा प्रबंधक ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सीसीटीवी फुटेज में आई हरकत
शाखा प्रबंधक के अनुसार बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों में चोरों की कुछ धुंधली तस्वीर कैद हुई है। चोरों ने रात करीब 2 से 3 बजे के बीच वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने मुंह पर कपड़ा बांध रखा था। फुटेज में चोरों की संख्या दो लग रही है। इनमें से एक ने लोहे की रॉड जैसी किसी वस्तु से बैंक का ताला तोड़ा। इसके बाद वे अन्दर पहुंचे। खास बात यह है कि बैंक की इस शाखा में रात्रि सुरक्षा के लिए कोई गार्ड नहीं था। इसके कारण चोरों का काम आसान हो गया।
एक कपड़े की दुकान में भी चोरी
डहरा शाहपुर बस स्टैण्ड स्थित एक कपड़े की दुकान को भी चोरों ने बुधवार रात निशाना बनाया। चोर दुकान से हजारों रुपए के कपड़े चुरा ले गए। मामले में दुकान मालिक नादेड़ी निवासी मौसम पुत्र महूर खान ने पुलिस में मामला दर्ज कराया है।
गार्ड का प्रावधान नहीं
अनिल विजयवर्गीय शाखा प्रबंधक बड़ौदा राजस्थान क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक डहरा ने बताया कि बैंक शाखा में रात्रि सुरक्षा के लिए गार्ड का प्रावधान नहीं है। सीसीटीवी कैमरों में कुछ फुटेज आई है। इन्हें पुलिस को उपलब्ध कराया गया है। बैंक में चोरों ने चोरी का प्रयास किया, लेकिन कुछ ले जा नहीं सके।
Published on:
04 Aug 2016 10:34 pm
बड़ी खबरें
View Allडिंडोरी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
