11 मई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

बहरोड़ पालिका उपाध्यक्ष राकेश की मौत के बाद उनके घर में छाया मातम, शोक में बंद किया बाजार

अलवर के बहरोड़ में भाजपा पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की मौत के बाद उनके घर पर मातम छा गया।

2 min read
Google source verification

अलवर

image

Prem Pathak

Jun 28, 2018

Behror Bjp leader rakesh sharma declared dead after being shot

बहरोड़ पालिका उपाध्यक्ष राकेश की मौत के बाद उनके घर में छाया मातम, शोक में बंद किया बाजार

जानलेवा हमले में गोली लगने से गंभीर घायल हुए बहरोड़ नगर पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की बुधवार सुबह 11 बजे गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मौत हो गई। राकेश को सिर मे दो व पेट में एक गोली लगने के बाद गंभीर हालत में सोमवार रात को मेदांता अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां चिकित्सको ने जांच के बाद बे्रन डेड हालत में वेंटीलेटर रखा हुआ था। राकेश का शव साढ़े सात बजे उनके घर पहुंचा। सेसाड़ा गांव के श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। किसी भी अनहोनी से बचने व शांतिपूर्ण अंतिम संस्कार के लिए भारी पुलिस बल तैनात रहा।

इधर, पुलिस हमलावरों की तलाश में सघन छापेमारी अभियान चलाकर दो दर्जन से अधिक संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। कस्बे के शक्ति रिसोर्ट होटल में आयोजित शादी समारोह के दौरान सोमवार रात करीब दस बजे पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा पर दो हथियारबंद बदमाशों ने फायरिंग कर दी थी। सिर व पेट में गोली लगने से गंभीर घायल हुए शर्मा को कस्बे के कैलाश अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां से उन्हें गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल के लिए रैफर कर दिया था। चिकित्सकों ने बताया कि नजदीक से गोली मारने से उनका ब्रेन डेड हो गया और गोली भी अन्दर फंस गई थी। पेट में लगी गोली भी रीढ़ की हड्डी को तोड़ते हुए उसमें जाकर फंस गई थी।

पुलिस बुधवार सुबह 11 बजे बाद से पोस्टमार्टम व अन्य कार्रवाई पूरा करने में व्यस्त रही। पोस्टमार्टम के बाद परिजन शव को लेकर बहरोड़ के लिए रवाना हो गए। अंतिम संस्कार में सांसद डॉ. कर्णसिंह, श्रम मंत्री डॉ. जसवंत सिंह यादव व जल वितरण सेल के अध्यक्ष डॉ. रोहिताश्व शर्मा आदि शामिल हुए।

घर पर मातम, शोक में बाजार किया बंद

पालिका उपाध्यक्ष राकेश शर्मा की मौत का समाचार मिलते ही उनके घर पर मातम छा गया। आमजन को पता चलने पर कस्बे मे शोक छा गया और कस्बे के व्यापारियों ने बाजार की दुकानों को बंद कर दु:ख जताया।