8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राजस्थान में यहां दो पक्षों में भाटा जंग, बिजली थाने में फेंके पेट्रोल बम, एक दर्जन से अधिक चोटिल हुए

बंजारा समुदाय के दो पक्षों में सुबह से ही मजदूरी की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहा था। जिस पर उनके बीच रुक-रुक तीन बार लड़ाई झगड़ा हुआ। शाम करीब पांच बजे दोनों पक्षों में जमकर लाठी भाठा जंग हो गई।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 6 Jul 2021, 9:09 PM IST

Behror: Clash Between Two Groups Many People Injured

राजस्थान में यहां दो पक्षों में भाटा जंग, बिजली थाने में फेंके पेट्रोल बम, एक दर्जन से अधिक चोटिल हुए

अलवर. अलवर जिले के बहरोड़ कस्बे के सामुदायिक भवन के पास बिजली पुलिस थाने के बाहर बंजारा समुदाय के दो पक्षों में मंगलवार शाम पांच बजे मजदूरी को लेकर जमकर लाठी भाटा जंग हो गई। जंग के दौरान उपद्रवियों ने विजिलेंस थाने में दो पेट्रोल बम फेंक दिए। जब बिजली पुलिस थाने के कर्मचारियों को इसका पता चला तो वहां हडंकम्प मच गया।

थानाधिकारी विनोद सांखला ने बताया कि सामुदायिक भवन के पास बंजारा समुदाय के दो पक्षों में सुबह से ही मजदूरी की बात को लेकर लड़ाई झगड़ा हो रहा था। जिस पर उनके बीच रुक-रुक तीन बार लड़ाई झगड़ा हुआ। शाम करीब पांच बजे दोनों पक्षों में जमकर लाठी भाठा जंग हो गई। जिसमें दोनों पक्षों के दो सौ से अधिक लोगों व महिलाए शामिल थी। वहीं कई वाहनों के शीशे भी तोड़े गए। बंजारा समुदाय के दो पक्षों में हुई लाठी भाटा जंग का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं। जिसमे दोनों पक्षो के बीच जमकर पथराव किया जा रहा हैं।

मौके पर पत्थर ही पत्थर

सामुदायिक भवन व बिजली थाने के बाहर सडक़ पर चारों तरफ पत्थर ही पत्थर पड़े हुए हैं।थानाधिकारी सांखला ने बताया कि बंजारा समुदाय के बीच मजदूरी को लेकर लड़ाई झगड़ा होने की सूचना पर सुबह के समय ही पुलिस जाप्ता तैनात कर दिया था। लेकिन उसके बाद भी वह नहीं माने ओर शाम पांच बजे के करीब जमकर पथराव करने लगे। जिसमे एक दर्जन से अधिक लोगों को चोटें आई हैं। वहीं पुलिस ने मामले में तीस से अधिक लोगों को शांतिभंग के मामले में गिरफ्तार किया हैं।

बिजली थाने में फेंक दिए पेट्रोल बम

विजिलेंस थाने के कर्मचारियों ने बताया कि बंजारा समुदाय के बीच मंगलवार शाम पांच बजे हुई लाठी भाटा जंग के दौरान दो पैट्रोल बम्ब थाने में फैंके गए। ऐसे में कर्मचारियों की सजगता के चलते पास ही खड़े वाहनों को तत्परता दिखाते हुए हटाया गया।

घटना स्थल के पास ही स्थित हैं पॉवर हाउस

विजीलेंस थाने व सामुदायिक भवन के पास ही 33 केवी पॉवर हाउस भी स्थित हैं। ऐसे में अगर पैट्रोल बम्ब पॉवर हाउस की तरफ फेंका जाता तो बड़ा हादसा घटित हो सकता था और कस्बे सहित ग्रामीण क्षेत्रों की बिजली व्यवस्था ठप हो सकती थी।