6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसान आंदोलन का समर्थन करने ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे बहरोड़ विधायक बलजीत यादव

विधायक यादव ने कहा कि जो कृषि बिल पारित किए गए हैं। वो सब किसानों के हित में नहीं है। इन बिलों को वापिस नहीं लिया गया तो किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बनकर रह जाएगा।

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Lubhavan Joshi

Dec 24, 2020

Behror MLA Baljeet Yadav Reached Rajasthan Haryana Border By Tractor

राजस्थान-हरियाणा बॉर्डर पर किसान आंदोलन का समर्थन करने ट्रैक्टर चलाकर पहुंचे बहरोड़ विधायक बलजीत यादव

बहरोड़. हरियाणा बॉर्डर पर पिछले कई दिनों से चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में बुधवार को विधायक बलजीत यादव टै्रक्टर रैली निकालकर आंदोलन में पहुंच किसानों का समर्थन किया। वे स्वयं ट्रैक्टर चला रहे थे।

विधायक यादव बुधवार दोपहर साढ़े 12 बजे जयपुर दिल्ली नेशनल हाइवे फ्लाइऑवर के ऊपर से खुद टै्रक्टर चलाकर रैली के साथ शाहजहांपुर बॉर्डर के लिए रवाना हुए। जहां पर तीन दर्जन से अधिक टै्रक्टर ट्रॉलियों के साथ करीब पांच सौ किसानों ने रैली में भाग लेकर बॉर्डर की तरफ किसान आन्दोलन का समर्थन करने के लिए निकले इसके बाद नीमराणा से भी सैकड़ों किसान रैली में शामिल हुए। इस दौरान विधायक यादव ने कहा कि जो कृषि बिल पारित किए गए हैं। वो सब किसानों के हित में नहीं है। इन बिलों को वापिस नहीं लिया गया तो किसान अपनी ही जमीन पर मजदूर बनकर रह जाएगा।

इसके लिए हम भी किसान के बेटे है जो इस आंदोलन का समर्थन कर बिलों को वापिस लेने की मांग करते है। जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं की जाएगी तब तक आंदोलन नहीं रुकेगा और सरकार को किसानों की बात को मानना ही पड़ेगा। इस दौरान नगरपालिका अध्यक्ष सीताराम यादव, उपाध्यक्ष विक्रम यादव, पार्षद, सरपंच,किसान व महिलाओं के साथ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

लग गया जाम

रैली के दौरान भारी जाम लग गया जिसको लेकर हाइवे पर पुलिस बल भी मौजूद रहा। जो हाइवे पर आने वाले वाहनों को रुकवाने और सडक़ पर खड़े किसानों को हटाने का काम करता नजर आया।