प्रश्न. किन मुद्दों के साथ जनता के बीच जाएंगे ?
उत्तर-भाजपा के पास राम मंदिर, बिरादरी और जात ही मुद्दा है। लोकसभा चुनाव में राष्ट्रीय स्तर के मुद्दे होते हैं, लेकिन स्थानीय स्तर के मुद्दे भी हावी रहते हैं। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल्याणकारी स्कीम चलाई थी, लेकिन यह सरकार उन्हें बंद करने का काम कर रही है। कई योजनाएं बंद हो चुकी है और जो बची हैं उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद बंद कर दिया जाएगा। ओपीएस को लेकर कर्मचारी नाराज हैं। इन्हीं मुद्दों के आधार पर जनता हमारे साथ आएगी;