अलवर की बाजारों को बंद कराने निकले कांग्रेस कार्यकर्ताओं की दुकानदारों से झड़प हो गई। दरअसल, कांग्रेस का विरोध मार्च भगत सिंह सर्किल से गुजर रहा था तभी वहां एक दुकान खुली मिली, वहां जाकर कांग्रेस कार्यकर्ता दुकान बंद कराने लगे, दुकानदार के विरोध करने पर उनकी कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं व दुकानदार ने एक-दूसरे के साथ धक्का-मुक्की की। इसके बाद जिलाध्यक्ष टीकाराम जूली ने कार्यकर्ताओं को शांति से बंद कराने के लिए कहा। वहीं रोड नम्बर दो स्थित जय कांपलेक्स में दुकानदारों ने अपनी दुकानों को बंद नहीं किया, वहां जब कांग्रेसी पहुंचे तो दुकानदार उनका विरोध करने लगे। कांग्रेस के कई नेता दुकान को बंद कराने आए लेकिन दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद नहीं की। दुकानदारों का कहना था कि वे रोज-रोज बंद से परेशान हो गए हैं, बंद की वजह से उनका व्यवसाय नहीं चल पा रहा, इसलिए वे दुकान बंद नहीं करेंगे।