
Video: राजस्थान में अद्भुत खगोलीय घटना, आसमान से गिरी रॉकेटनुमा वस्तु! अचानक उजाले के साथ हुआ तेज धमाका
अलवर. राजस्थान में मंगलवार सुबह बड़ी खगोलीय घटना देखी गई। प्रदेश के अलवर जिले में मंगलवार सुबह 5 से सवा पांच बजे के बीच अचानक से धमाका हुआ और पूरे आकाश में उजाला हो गया। रोशनी इतनी अधिक थी कि अचानक से सब कुछ साफ दिखने लगा। यह रोशनी 5 से 6 सेकेंड तक रही और फिर से अंधेरा हो गया। यह रोशनी पूरे जिले में देखी गई। जानकारी के अनुसार यह रोशनी आसमान से किसी वस्तु या उल्का पिंड के गिरने की बताई जा रही है। हालांकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं हो पाई है। लेकिन सुबह से ही यह घटना कोतूहल का विषय बन गई है।
कोई बता रहा रॉकेटनुमा वस्तु
जिलेभर में चर्चा यह भी है कि सुबह 5 बजकर 12 मिनट पर कोई रॉकेटनुमा वस्तु धरती पर आकर गिरी है। इसके गिरने के बाद अचानक से एक धमाका हुआ जिसकी गूंज पूरे जिले में सुनाई दी। एक चश्मदीद ने बताया कि वो सुबह अखबार की सप्लाई देने जा रहा था अचानक से बिजली कड़कने जैसी तेज आवाज आई और रोशनी हो गई। आसमान में देखा तो एक रॉकेट उड़ता हुआ नजर आ रहा था, जिसके पीछे से धुआं निकल रहा था। कुछ सेकेंड बाद यह गायब हो गया।
हर कस्बे, गांव और ढाणी में चर्चा
सुबह से ही इस घटना की कस्बे, गांव और यहां तक की ढाणियों में चर्चा है। बहरोड़ क्षेत्र के शाहजहांपुर में दूध देने जा रहे एक व्यक्ति ने भी इसे देखा और डर गया। वहीं खेतों में काम कर रहे किसानों ने बताया कि सुबह करीब सवा पांच बजे अचानक से तेज रोशनी हुई और धमाका हुआ, जिसे सुनकर वे डर गए और घरों की तरफ भागे।
सीसीटीवी कैमरों में कैद घटना
यह घटना सीसीटीवी कैमरों में भी कैद हो गई। जिले भर से इसके सीसीटीवी फुटेज सामने आ रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा रहा है कि अंधेरे के बाद अचानक से उजाला हो रहा है। यह उजाल करीब 5 सेकेंड तक दिखता है और फिर गायब हो रहा हैर्।ी घोटाले पर एसीबी परिवाद दर्ज कर ने रिकार्ड मांगा है।
Published on:
11 Feb 2020, 1:30 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.