कम टिकट घोषित किए जाने के कारण पूरे प्रदेश में अलवर जिला सबसे अधिक चर्चा में हैं। भाजपा ने 200 में से 162 टिकट और कांग्रेस ने 152 प्रत्याशी घोषित कर दिए। इस संख्या के औसत को देखें तो अलवर जिले में भी एक या दो सीट शेष रहनी चाहिए थी। जबकि अभी तक दोनों पार्टियों के कुल 22 प्रत्याशियों में से आठ को ही मैदान में उतार है। शेष 14 को इन्तजार है। जिसके लिए कई दर्जन संभावित प्रत्याशियों की नींद उड़ गई है। दावेदार बड़ी संख्या में अपने समर्थकों के साथ दिल्ली में डेरा डाले हुए हैं। यही नहीं मुण्डावर में तो टिकट घोषित होने से पहले ही विरोध शुरू हो गया है। सबसे अधिक किशनगढ़बास, बहरोड़, अलवर शहर के टिकटों का पेच फंसा हुआ है।