26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलवर आए केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बोला कांग्रेस पर बड़ा हमला, जानिए क्या कहा?

केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री रविवार को अलवर के किशनगढ़बास आए, यहां उन्होंने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Prem Pathak

•

Updated: 18 Dec 2017, 2:28 PM IST

bjp leader mukhtar abbas nakvi visit alwar

किशनगढ़बास. केन्द्रीय अल्पसंख्यक मामलात मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि सशक्तिकरण तभी संभव है, जब विकास को वोट की राजनीति से अलग रखा जाए। नकवी सोमवार को कस्बे के खैरथल रोड पर स्थित एक गार्डन में विकास कार्यों का उद्घाटन व शिलान्यास समारोह एवं प्रोग्रेस पंचायत कार्यक्रम में बोल रहे थे।


समारोह में केंद्रीय मंत्री नकवी ने कहा कि केन्द्र सरकार विकास को वोट से जोडक़र नहीं चलती। सरकार का उद्देश्य समावेशी विकास के साथ गरीब के जीवन में खुशहाली लाना है। सरकार का प्रयास पिछड़ा व गरीब तबके का विकास कर उन्हें प्रगति की मुख्यधारा में लाना है। नकवी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के नेता हमारी सरकार द्वारा कराए गए विकास को लेकर जनता के बीच दुष्प्रचार कर रहे हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता राज्य के अल्पसंख्यक मामलात विभाग के मंत्री डॉ. अरुण चतुर्वेदी ने की तथा विशिष्ट अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार थे।


विश्वविद्यालय की मांग


कार्यक्रम में विधायक रामहेत सिंह यादव ने अलवर की धरा को साधु-संतों की पावन धरा बताया और केन्द्रीय मंत्री नकवी के समक्ष यूनिवर्सिटी खोलने की मांग की।

तीन तलाक कोई धार्मिक चीज नहीं है, यह कुरीतियों से जुड़ा मुद्दा था-नकवी


किशनगढ़बास. केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि तीन तलाक किसी को परेशान करने के लिए नहीं है, बल्कि महिलाओं की संवैधानिक सुरक्षा का मामला है। इस बारे में किसी प्रकार की गलत फहमी नहीं होनी चाहिए। वे सोमवार को खैरथल स्थित एक होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में बात कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि तीन तलाक वाले कानून का सभी वर्गों ने स्वागत किया है।

उन्होंने कहा कि आज महिला सशक्तीकरण की बात करते हैं तो हर समाज की महिलाओं की सुरक्षा को बराबर मानना चाहिए। लोगों ने गलत अफवाहें फैला रखी है कि यह कानून लोगों को परेशान करने के लिए बनाया जा रहा है, जबकि ऐसा नहीं है। यह कानून महिलाओं की सवैंधानिक सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए बनाया जा रहा है। इसमें सजा का प्रावधान भी है। तीन तलाक कोई धार्मिक चीज नही है, यह कुरीतियों से जुडा मुद्दा था, जो बहुत पहले ही हल हो जाना चाहिए था।