अलवर शहर के भाजपा विवेकानंद मंडल के अध्यक्ष नवीन खंडेलवाल का कहना है कि किसी ने ये अश्लील फोटो उनके मोबाइल पर डाले थे, जिसे वे हटा रहे थे। इसी दौरान गलती से ये फोटो एक वाट्सएप ग्रुप में शेयर हो गए। ग्रुप के एडमिन भी भाजपा के एक कार्यकर्ता ही हैं, उनसे ये फोटो हटाने को कहा, लेकिन उन्होंने यह कहते हुए मना कर दिया कि पूरा ग्रुप डिलिट करना होगा और दोबारा से गु्रप में इतने सदस्य जोडऩा संभव नहीं है। इस कारण ये अश्लील फोटो नहीं हट पाए। हालांकि पार्टी जिलाध्यक्ष ने उन्हें अब कार्यमुक्त कर दिया है। पार्टी जिलाध्यक्ष से भी इस सम्बन्ध में बात की, उन्होंने इसे गलत बताया। मुझे कार्यमुक्त करने के पीछे दवाब भी हो सकता है। वैसे पार्टी में मेरी कभी किसी से नाराजगी नहीं रही, लेकिन पार्टी में मौके का फायदा उठाने वाले भी कई लोग हो सकते हैं।