8 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान सरकार को बताया नकारा, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने अलवर में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि टिकट, विरोध और मनमुटाव छोडकऱ देश और संगठन हित में काम करें।
3 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Lubhavan Joshi

•

Updated: 16 Jul 2021, 10:36 AM IST

BJP Rajasthan Chief Satish Poonia In Alwar

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने राजस्थान सरकार को बताया नकारा, राहुल गांधी पर भी कसा तंज

अलवर. भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कहा कि कोरोना काल राज्य सरकार के लिए अवसर के रूप में आया है, लेकिन ये जुगाड़ जल्द ही बिखरेगा जरुर। पूनिया गुरुवार को अलवर के महावर ऑडिटोरियम में भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। पूनिया ने केन्द्र सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि मोदी सरकार में सात साल में इतना विकास हुआ है जो कि कांग्रेस पिछले 60 साल में नहीं कर पाई। कांग्रेस शासन में घोटालों की लम्बी फेहरिस्त रही है। मोदी के आमजन से कांग्रेस का भारत के नक्शे से सिमटना शुरू हो गया। पूनिया ने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने आज तक गहलोत सरकार जैसी निकम्मी और नकारा सरकार नहीं देखी।

टिकट, विरोध और मनमुटाव छोड़ें

पूनिया ने पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं को कहा कि टिकट, विरोध और मनमुटाव छोडकऱ देश और संगठन हित में काम करें। संगठन के रूप में ही हमारी पहचान और ताकत है। अच्छा संगठन ही सब सवालों का जवाब है। उन्होंने कहा कि राजनीति में काफी चुनौती है। ये कोई भजन मंडली नहीं है।

प्रदेशाध्यक्ष बोले, ये सांसद भी हैं और बालक भी

प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया ने कार्यक्रम के दौरान मजाकिया अंदाज में अलवर जिले के नेताओं की खूब चुटकी ली। उन्होंने कहा कि बाबाजी को प्री-विलेज है। ये बाबाजी भी हैं, सांसद भी हैं और बालक भी। जो करेंगे अच्छा करेंगे। ज्ञानदेव आहूजा और धर्मवीर शर्मा खुद को बुजुर्ग ही नहीं मानते। रामहेत यादव आश्वासन देते हैं, पूरा नहीं करते। इसके अलावा उन्होंने जिलाध्यक्ष संजय नरुका व बलवान यादव, शहर विधायक संजय शर्मा, हेमसिंह भड़ाना, मंगलराम कोली और पूर्व अध्यक्ष अशोक प्रतापगढिय़ा से भी चुटकी ली।

राहुल गांधी पर कसा तंज, बोले-रूपसिंह अब भी बेरोजगार

पूनिया ने कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वे दुनिया के महान वैज्ञानिक हैं। चुनाव में लोगों से कहा कि दस तक गिनोगे और ऋण माफ हो जाएगा। अलवर के मालाखेड़ा में सभा के दौरान बेरोजगार युवक रूपसिंह को भीड़ में से खड़ा कर नौकरी देने का वादा किया, लेकिन आज ढाई साल बाद भी रूपसिंह बेरोजगार है।

इन्होने भी किया सम्बोधित

कार्यसमिति की बैठक में सांसद महंत बालक नाथ ने कहा कि भाजपा दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है। कुछ लोग पोस्टर फाडऩे में लगे हैं, उन्हें चिह्नित करना होगा। शहर विधायक संजय शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में केन्द्र सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि संसाधनों की कोई कमी नहीं थी। बस कांग्रेस शासित राज्यों में जानबूझकर संसाधनों की कमी दिखाई गई। जिला संगठन प्रभारी विष्णु चेतानी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर पन्ना प्रमुख बनाने की बात कही।

वहीं, शुरुआत में स्वागत सत्कार के बाद जिलाध्यक्ष संजय नरुका ने स्वागत भाषण दिया। वहीं, युवा मोर्चा ने पोस्टर का विमोचन कराया।

ये रहे मंच पर मौजूद

सांसद महंत बालक नाथ, जिलाध्यक्ष संजय नरुका व बलवान यादव, जिला संगठन प्रभारी विष्णु चेतानी, शहर विधायक संजय शर्मा, मुण्डावर विधायक मंजीत चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूजा कपिल, पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा, पूर्व जिलाध्यक्ष पं. धर्मवीर शर्मा मंच पर मौजूद रहे। इसके अलावा मंच के नीचे रामहेत यादव, जयराम जाटव, मंगलराम कोली, मोहित यादव,रमेश खींची आदि मौजूद रहे।

दो पूर्व मंत्रियों ने बनाई दूरी

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सतीश पूनिया के अलवर में आयोजित कार्यक्रम में गुरुवार को राज्य के पूर्व मंत्री डॉ. रोहिताश्व शर्मा और डॉ. जसवंत यादव नजर नहीं आए।

कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

भाजपा जिला कार्यसमिति की बैठक के दौरान कोरोना गाइडलाइन की खूब धज्जियां उड़ी। जिले में धारा-144 लागू है। इसके बावजूद भी कार्यक्रम में काफी भीड़ मौजूद रही। दिखावे के लिए ऑडिटोडियम में सोशल डिस्टेसिंग के हिसाब से एक छोडकऱ एक कुर्सी पर बैठने की व्यवस्था की गई, लेकिन कार्यक्रम शुरू होते ही कोरोना गाइडलाइन धरी रह गई। भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता बिना सोशल डिस्टेंसिंग की पालना किए पास-पास कुर्सियों पर जमे रहे।