19 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Rajasthan / Alwar / जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार, अब इस गंभीर बीमारी का होगा इलाज

जिला अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार, अब इस गंभीर बीमारी का होगा इलाज

जिला अस्पताल की सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अलवर

•

image

Nupur Sharma

•

Updated: 20 May 2023, 12:25 PM IST

photo_2023-05-20_12-18-54.jpg

बहरोड़। जिला अस्पताल की सुविधाओं में लगातार इजाफा हो रहा है। जिला अस्पताल में आने वाले मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध हो सकेगी। जिला अस्पताल प्रभारी डॉ सत्यवीर यादव ने बताया कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में महिला मरीजों को बच्चेदानी के कैंसर का सामना करना पड़ रहा है।

जिसको देखते हुए जिला अस्पताल में अब इस बीमारी के कैंसर से जूझ रही महिला मरीजों को निजी अस्पताल या फिर अलवर व जयपुर के अस्पताल में जाने से छुटकारा मिल सकेगा। क्योंकि जिला अस्पताल में अब 30 वर्ष से अधिक उम्र की महिला मरीज जिन्हें बच्चेदानी के कैंसर की समस्या है या शंका है तो वह जिला अस्पताल में अपना इलाज करवा सकेंगी।


यह भी पढ़ें : अब जालौर तक दौड़ेगी जयपुर-जोधपुर सुपरफास्ट!

बच्चेदानी के कैंसर के इलाज की सुविधा प्रत्येक सोमवार को दोपहर 12 बजे से दोपहर 2 बजे तक मिल सकेगी।बच्चेदानी के कैंसर का इलाज करवाने के बाद या फिर जिन्हें यह बीमारी नहीं है वह महिला मरीज जिनकी उम्र 30 वर्ष से अधिक है उन्हें प्रत्येक पांच साल में एक बार जांच करवानी चाहिए ताकि इस बीमारी का वह शिकार नहीं हो सकें।


यह भी पढ़ें : Rajasthan News District में बड़ी कार्रवाई, OSD अंजलि राजोरिया ने कार्यभार संभालते किया सस्पेंड

महिला चिकित्सकों को दिया प्रशिक्षण
जिला अस्पताल पीएमओ डॉ यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में कार्यरत दो महिला चिकित्सकों को बच्चेदानी के कैंसर के इलाज को लेकर प्रशिक्षण दिया गया है। जोकि महिलाओं की जांच कर उचित इलाज करेंगी।