
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डॉ. जितेन्द्र लोढ़ा व डाॅ.मानप्रकाश मीणा की पुस्तक 'गाँधी चिन्तन शाश्वत मार्गदर्शन का आधार' का विमोचन किया
अलवर. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को सह आचार्य डाॅ. मानप्रकाश मीणा व व्याख्याता डाॅ. जितेन्द्र कुमार लोढ़ा की सम्पादकीय पुस्तक "गाँधी चिन्तन शाश्वत मार्गदर्शन का आधार" का विमोचन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गाँधीजी के विराट व्यक्तित्व को रेखांकित करते हुए सभी लेखकों को शुभकामनाएं प्रेषित की।
उन्होंने अपने विमोचन संदेश में कहा कि "गाँधी की शक्ति उनकी मौलिक सोच व गहन अंतर्दृष्टि में निहित थी, जो किसी भी नए युग-बोध के लिए, अपने आप में बहुत बड़ी ताक़त है, इसीलिए उनके विचार आज भी प्रासंगिक, ज़िन्दा व सार्थक स्वरूप में अपनी सार्वभौमिक उपस्थिति दर्ज़ करा रहे हैं, अतः गाँधी संदर्भित लेखन सदैव मानवता के कल्याण का पक्षधर रहेगा। इस पुस्तक के लिए राजस्थान व गुजरात राज्य के 28 शिक्षकीय विद्वानों ने अध्याय लिखे हैं। इस अवसर पर राजस्थान हिन्दी ग्रंथ अकादमी के निदेशक डाॅ बी एल सैनी, गाँधीवादी विचारक फारूक़ अफरीदी, डाॅ. प्रेम सिंह मीणा व दयानंद मीणा उपस्थित रहे।
डॉ. जितेंद्र लोढ़ा मूल रूप से अलवर जिले के खैरथल कस्बे से हैं। वर्तमान में वे राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कालाडेरा, जयपुर में व्याख्याता शिक्षा पद पर कार्यरत हैं। डॉ. लोढ़ा की ओर से लिखित समावेशी-शिक्षा के सरोकार एक नज़र में" 'आखिर में लेकिन आखिरी नहीं', 'जिंदगी चलने का नाम है', 'गाँधी विचार का आज' आदि पुस्तकों को पाठकों ने काफी पसंद किया है। इसके अलावा उनकी विभिन्न रचनाएं भी काफी प्रेरणादायक और चर्चित हैं।
Published on:
13 Nov 2021 09:43 pm
बड़ी खबरें
View Allअलवर
राजस्थान न्यूज़
ट्रेंडिंग
