13 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Rajasthan Election 2018 : पिछले तीन दिनों से कांग्रेस की सूची का इंतजार, दावेदारों की सांसें अटकी

https://www.patrika.com/alwar-news/

less than 1 minute read
Google source verification

अलवर

image

Hiren Joshi

Nov 15, 2018

Congress Pretenders Are In Tension Due To Delay In Ticket Declaration

Rajasthan Election 2018 : पिछले तीन दिनों से कांग्रेस की सूची का इंतजार, दावेदारों की सांसें अटकी

कांग्रेस की टिकट की घोषणा बुधवार को भी नहीं हो सकी। जबकि भाजपा ने दूसरी सूची जारी कर दी। जिसमें अलवर की दो विधानसभा सीटों के टिकट और घोषित हो गए। इस तरह अब तक अलवर जिले में भाजपा ने 11 में से पांच सीटों पर अपने प्रत्याशी उतार दिए हैं। जबकि कांग्रेस की पहली सूची नहीं आ सकी है। भाजपा ने पहली सूची में अलवर शहर, किशनगढ़बास, मुण्डावर विधानसभा सीटों के टिकट घोषित किए। उसके बाद बुधवार देर शाम को रामगढ़ व कठूमर में प्रत्याशियों की घोषणा कर दी। अब भाजपा को केवल शेष छह विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी घोषित करने हेैं। जबकि कांग्रेस को सभी 11 सीटों पर प्रत्याशी उतारने हैं। भाजपा के प्रत्याशियों ने प्रचार शुरू कर दिया है। वहीं कांग्रेस के दावेदारों की अभी सांसें अटकी हैं। पिछले तीन दिनों से कांग्रेस की सूची का सबको इन्तजार है।

भाजपा ने पांच में से तीन के टिकट काटे

भाजपा ने पांच में से तीन विधायकों के टिकट काट दिए हैं। अब शेष छह में से भी दो या तीन के टिकट कटने की पूरी संभावना है। ऐसा हुआ तो भाजपा जिले में नए चेहरों के दम पर चुनाव मैदान में बढ़ रही है। अब देखना यह है कि कांग्रेस पुराने नेताओं पर दांव खेलती हैं वहां भी नए चेहरो को तवज्जो दी जाती है।