अलवर शहर में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से विकराल रूप ले रहा है। पिछले छह दिन से अलवर शहर में लगातार सबसे ज्यादा कोरोना पॉजिटिव केस सामने आ रहे हैं। उप मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. छबील कुमार ने बताया कि मंगलवार को अलवर जिले में कुल 92 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। जिनमें से 59 मरीज अकेले अलवर शहर में मिले हैं। इसके अलावा भिवाड़ी में 10, किशनगढ़बास में 6, तिजारा में 5, रामगढ़ में 4, शाहजहांपुर में 3, लक्ष्मणगढ़ में 2 तथा बानसूर और मुण्डावर में एक-एक कोरोना संक्रमित मरीज सामने आए हैं।